क्या आपको भी आया है दांत टूटने का सपना? स्वप्न शास्त्र में छिपे हैं इसके गहरे संकेत!
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में दांतों का टूटना अशुभ माना जाता है, जो निकट भविष्य में बुरी खबर या कष्टकारी बदलावों का संकेत देता है।

सपने में दांत टूटने का संकेत

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, मनुष्य द्वारा देखे गए हर एक सपने में गहरा संदेश छिपा होता है। कई लोग इसे नजर अंदाज कर देते हैं, जबकि कुछ लोगों में सोने के दौरान देखे गए सपने का अर्थ जानना की इच्छा होती है। इसी तरह सपने में दांतों के टूटने के पीछे भी एक खास संकेत छिपा होता है। आइए जानते हैं इस तरह के सपनों का क्या अर्थ होता है?
प्राचीन शास्त्रों में दांतों का विशेष महत्व बताया गया है। दांतों का संबंध मनुष्य के कर्मों के फल, पुनर्जन्म, पाप-पुण्य से बताया जाता है। गरुड़ पुराण में दांतों के संबंध में कई तरह की बातें लिखी गई हैं। इसके अलावा दांतों का संबंध व्यक्ति के आत्मविश्वास से भी जोड़कर देखा जाता है। धार्मिक शास्त्रों में 32 दांतों को मां दुर्गा के 32 नामों से जोड़कर देखा जाता है।
ज्योतिष और स्वप्न शास्त्र में दांत टूटने का संकेत
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दांतों का संबंध बुध ग्रह से माना जाता है। ऐसे में कहीं न कहीं दांतों की स्थिति भी बुध ग्रह को प्रभावित करती है। स्वप्न शास्त्र में भी दांतों से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया गया है। जब सोते समय हम कोई सपना देखते हैं तो बाद में कुछ सपने भूल जाते हैं और कुछ सपने याद रह जाते हैं। इनमें कुछ सपने में मन को सुकून देते हैं तो कुछ बेचैन कर देते हैं और दांत टूटने का सपना भी कुछ संकेत देता है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, दांतों के टूटने का सपना अशुभ माना जाता है। इस तरह के सपने देखने का अर्थ है निकट भविष्य में हमें कोई बुरी खबर या कष्टकारी बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। टूटे हुए दांत आत्मविश्वास में कमी की ओर इशारा करते हैं। ऐसे सपने मानसिक और बौद्धिक कमजोरी की ओर संकेत करते हैं। इसके अलावा-
टूटे हुए दांतों का सपना देखना इस बात की ओर भी इशारा करता है कि, परिजनों या दोस्तों के साथ संबंध में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में बुध का संबंध भाई- बहन, बेटी और बुआ से भी जोड़कर देखा जाता है।

स्वप्न शास्त्र में खुद के दांतों के टूटने या गिरने का सपना देखना भी अशुभ माना जाता है। सपने में अपने ही दांतों को टूटता हुए देखने का अर्थ है कि, आप जीवन में किसी बात को लेकर काफी असहज और असंतुष्ट हैं। इसके अलावा यह जीवन में तनाव और चिंता की ओर भी इशारा करता है।
यह भी पढ़ें- क्या आपको भी सपने में बार-बार खोई हुई चीज दिखाई देती है? स्वप्न शास्त्र में छिपा है इसका रहस्य
यह भी पढ़ें- सपने में शिवलिंग और सांप साथ दिखे तो क्या होता है? स्वप्न शास्त्र में छुपा है रहस्य
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
