Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tarot Card Reading: रविवार के दिन न करें ये काम, जानिए टैरो विशेषज्ञ की सलाह

    Updated: Sun, 11 May 2025 11:04 AM (GMT+05:30)

    11 मई 2025 यानी आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। वर्तमान समय में बुध और राहु का प्रभाव रहेगा। वहीं कुछ लोगों को एं ...और पढ़ें

    Tarot Card Reading: टैरो विशेषज्ञ की सलाह।
    Tarot Card Reading: टैरो विशेषज्ञ की सलाह।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र को बहुत खास माना जाता है। इस शास्त्र के द्वारा भविष्य की जानकारी को आसानी से जाना जा सकता है। वहीं, आज के दौर में टैरो कार्ड रीडर की बातें भी काफी हद तक सही साबित हो रही हैं और लोगों के जीवन की मुश्किलों को दूर करने में कामयाब हो रही हैं। आज 11 मई , 2025 तारीख है, इसमें मूलांक 2 शामिल है, तो आइए टैरो विशेषज्ञ ''पल्लवी एके शर्मा'' से जानते हैं कि आज का दिन सभी के लिए कैसा रहने वाला है और किन-किन बातों का ध्यान रखना है?

    टैरो विशेषज्ञ की सलाह

    • अपने मन की आवाज को सुनें, इससे दिन खुशनुमा बना रहेगा।
    • अपने जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल बिताएं, प्लान बनाएं और अपने विजन को पूरा करने के बारे में सोचें।
    • अपनी मां के साथ समय बिताएं, उन्हें प्यार करें और उनके हर प्रयास की तारीफ करें।
    • अपनी टीम के कामकाज को समझने और उसका मूल्यांकन करने में समय बिताएं और लक्ष्यों को पाने के लिए उनकी मदद करें।
    • ध्यान करें और अपने आपसे जुड़ें।
    • आत्म-प्रेम का अभ्यास करें।
    • कृतज्ञता का अभ्यास करें।
    • जीवन की परिस्थितियों को समझें, सबक सीखें और उन सभी चीजों को छोड़ दें, जिनकी जरूरत नहीं है।
    • दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने में अपने दया भाव के छोटे-छोटे कामों की तारीफ करें।

    क्या न करें?

    • ज्यादा निर्भर होने से बचें।
    • किसी को व्यंग्य न बोलें।
    • बहुत अधिक न सोचें।

    आज कुछ सेकंड के लिए इसका जाप करें - ''मैं समृद्ध हूं, मुझे भगवान का साथ और आशीर्वाद मिला हुआ है...''

    धार्मिक उपाय

    • 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।
    • 'श्रीं' मंत्र का जाप करें।
    • 'ॐ गं गणपतये नमः' का जाप करें।
    • 'हनुमान चालीसा' का पाठ करें।

    जरूर करें ये उपाय

    • भगवान सूर्य के वैदिक मंत्रों का जाप करें।
    • गरीबों की मदद करें।
    • लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
    • तामसिक चीजों से दूर रहें।
    • माता-पिता का अपमान न करें।

    यह भी पढ़ें: Narasimha Jayanti 2025: नरसिंह जयंती आज, इस विधि से करें पूजा, जानें भोग और मंत्र

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।