हस्तरेखा शास्त्र: क्या आपकी हथेली पर भी मौजूद है 'स्वास्तिक का निशान', कितना शुभ और भाग्यशाली है यह संकेत?
हथेली पर स्वास्तिक का निशान अत्यंत शुभ माना जाता है, जो व्यक्ति के भाग्य, धन और सफलता का संकेत देता है।

हथेली पर स्वास्तिक का निशान: जानें आपके भाग्य और भविष्य पर प्रभाव (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हथेली की रेखाएं आपके वर्तमान और भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। किसी की हथेली की रेखाएं अच्छे भविष्य का संकेत देती हैं, तो किसी के जीवन में संघर्ष लिखे होते हैं। ऐसे ही कुछ लोग होते हैं जिनकी हथेली में स्वास्तिक का निशान भी बना होता है।
स्वास्तिक हिंदू धर्म का बहुत शुभ चिन्ह माना जाता है। इसे गणपति का चिह्न भी कहा जाता है और हस्तरेखा शास्त्र में भी इस निशान का विशेष महत्व है। हथेली पर बनी अनेक रेखाओं और चिह्नों में हमारे भविष्य के अनेक रहस्य छिपे होते हैं। \
अगर आपकी हथेली पर भी स्वास्तिक का निशान है तो समझें कि आपको भविष्य में हमेशा शुभ फल ही मिलेंगे। आइए जानें ऐसे लोगों का भविष्य कैसा होता है और इनके स्वभाव की खूबियां क्या हैं?
भाग्य रेखा में स्वास्तिक का निशान
अगर किसी व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा पर स्वास्तिक का निशान मौजूद हो तो व्यक्ति को जीवन में कई सुनहरे मौके मिलते हैं और उनका भाग्य हमेशा अच्छा बना रहता है।
ये लोग अपने वर्कप्लेस पर भी बहुत ज्यादा उन्नति करते हैं और ये लोग दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करते हैं। यदि इस स्थान अपर स्वास्तिक का निशान बना हुआ है तो समझें कि आपको कभी धन की कमी नहीं हो सकती है, बल्कि आपके लिए आय के साधन अपने आप सामने आ जाएंगे। यह वास्तव में बहुत शुभ निशान माना जाता है।
गुरु पर्वत पर स्वास्तिक का निशान
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार स्वास्तिक का निशान अगर किसी व्यक्ति की हथेली के गुरु पर्वत पर मौजूद है तो तर्जनी उंगली के नीचे गुरु पर्वत पर स्वास्तिक का निशान है तो ऐसे व्यक्ति के जीवन में किसी चीज की कमी नहीं होती है।
ये लोग जो भी काम करते हैं उसमें सफल होते हैं और हमेशा धन-धान्य से परिपूर्ण होते हैं। ऐसे लोग अपने साथ अपने पूरे कुल का भी मान बढ़ाते हैं। ये लोग स्पोर्ट्स के क्षेत्र में भी बहुत उन्नति करते हैं और नौकरी हो या बिजनेस अपना परचम लहराते हैं।
हथेली में स्वास्तिक देता है ये संकेत
हथेली में स्वास्तिक का निशान किसी भी स्थान पर होने से व्यक्ति क भाग्य में धन संपदा की भरमार होती है। वैसे तो बहुत कम ही लोग होते हैं जिनकी हथेली में स्वास्तिक होता है, लेकिन जो भी ऐसे लोग होते हैं उन्हें हमेशा उन्नति मिलती है और उनका भाग्य हमेशा साथ देता है।
ऐसा व्यक्ति किसी भी घर में जन्म लेता है उसका भाग्य बदल जाता है। अगर ऐसे लोगों को कभी असफलता मिलती भी है तो ये अपने कर्म से दोबारा सफलता हासिल करने के जज्बा रखते हैं। ये लोग बहुत ज्यादा मेहनती होते हैं और अपने सपनों को पूरा करने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं।
अगर आप भी उन भाग्यशाली लोगों में से एक हैं जिनकी हथेली में स्वास्तिक का निशान है, तो समझें कि आपके पास कभी भी धन की कमी नहीं होगी और आपको हमेशा सफलता मिलेगी।
यह भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र: क्या आपकी हथेली पर भी 'X' का चिन्ह बनता है? जानें इसका मतलब
यह भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र: हाथ के केतु पर्वत पर हैं 3 में से कोई एक चिन्ह तो समझ जाएं 40 की उम्र में मिलेगी बड़ी सफलता
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
