Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Somvati Amavasya 2025: सोमवती अमावस्या पर जरूर करें ये उपाय, मिलेंगे अच्छे परिणाम

    Updated: Wed, 14 May 2025 08:52 AM (GMT+05:30)

    सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या के रूप में जाना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस दिन पर स्नान-दान और पितृ तर्पण का विशेष महत ...और पढ़ें

    Somvati Amavasya पर शिव जी की कृपा प्राप्ति के लिए क्या करना चाहिए?
    Somvati Amavasya पर शिव जी की कृपा प्राप्ति के लिए क्या करना चाहिए?

    HighLights

    1. हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है सोमवती अमावस्या।
    2. इस दिन स्नान-दान करने से मिलता है शुभ फल।
    3. पितरों की कृपा प्राप्ति के लिए भी खास है यह तिथि।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि सोमवार, 26 मई को पड़ रही है। सोमवती अमावस्या पितरों के साथ-साथ भगवान शिव की कृपा प्राप्ति के लिए भी एक उत्तम तिथि है। ऐसे में आप इस दिन पर कुछ विशेष कार्यों द्वारा शिव जी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। 

    बनी रहती है शिव जी की कृपा

    सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव की विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करें। साथ ही शिवलिंग का अभिषेक जल, दूध, दही, शहद और घी से करें। इस दौरान "ऊं नमः शिवाय" मंत्र का जप करते रहें। इसी के साथ भगवान शिव को खीर या सफेद मिठाई का भोग लगाएं। ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और साधक पर अपनी दया दृष्टि बनाए रखते हैं। 

    पितृ होंगे प्रसन्न

    सोमवती अमावस्या के दिन पितरों की कृपा प्राप्ति के लिए पितृ तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य करें। साथ ही, इस दिन  पीपल वृक्ष की पूजा और गाय की सेवा करने से भी शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। इसी के साथ आप सोमवती अमावस्या के दिन  पितृ चालीसा का पाठ कर सकते हैं, जिससे पितरों की नाराजगी दूर होती है। 

    जरूर करें ये काम

    सोमवती अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर पवित्र नदी में स्नान करें। अगर ऐसा करना आपके लिए संभव न हो, तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं। साथ ही इस दिन पर गरीबों को भोजन करनवाएं और अपनी क्षमता के अनुसार दान आदि करें। ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Jyeshtha Amavasya 2025: कब है ज्येष्ठ अमावस्या, यहां जानिए डेट और कृपा प्राप्ति के उपाय

    (Picture Credit: Freepik)

    करें इन चीजों का दान

    सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya Daan) के दिन आप पितरों की कृपा प्राप्ति के लिए गरीबों व जरूरतमंद लोगों में अन्न, धन और वस्त्रों का दान कर सकते हैं। इसी के साथ महादेव की कृपा पाने के लिए सफेद रंग की चीजें जैसे चावल, दही, मिश्री, खीर, सफेद मिठाई और सफेद वस्त्रों आदि का दान किया जा सकता है। इससे कुंडली में व्याप्त चंद्र दोष से भी राहत मिलती है। 

    यह भी पढ़ें - Vat Savitri Vrat पर बन रहा है सोमवती अमावस्या का संयोग, जानिए इस दिन की खास बातें

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।