Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नाग पंचमी के दिन घर में दिखा सांप? तुरंत जान लें इसका मतलब, शुरू हो सकता है आपका गोल्डन टाइम

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 11:10 AM (IST)

    नाग पंचमी पर घर में सांप का दिखना शुभ माना जाता है, जो पितरों की प्रसन्नता और आने वाली विपदाओं से मुक्ति का संकेत है। यह वास्तु दोषों से छुटकारा, धन ल ...और पढ़ें

    सांप दिखने से मिलता है शिव जी का आशीर्वाद (AI-Generated Image)

    सांप दिखने से मिलता है शिव जी का आशीर्वाद (AI-Generated Image)

    HighLights

    1. नाग पंचमी पर घर में सांप दिखना शुभ संकेत।

    2. पितरों की प्रसन्नता और वास्तु दोष मुक्ति का सूचक।

    3. सांप को नुकसान न पहुंचाएं, सम्मानपूर्वक व्यवहार करें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नाग पंचमी का पर्व नाग देवता को समर्पित है। इस पर्व को हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार यह पर्व 17 अगस्त को मनाया जाएगा। नाग पंचमी के दिन सांप का दिखना अधिक शुभ माना जाता है।

    इससे कई खास संकेत मिलते हैं। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषियों के अनुसार बताते हैं कि नाग पंचमी पर घर में सांप दिखने का क्या संकेत माना जाता है।

    सांप दिखने के संकेत 

    एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषियों के अनुसार, सनातन परंपरा में नागों को केवल एक जीव के रूप में नहीं, बल्कि देवताओं, पितरों और भूमि के रक्षक के रूप में देखा जाता है। नाग पंचमी के दिन यदि घर में या घर के आसपास सांप दिखाई दे, तो इसे कोई सामान्य घटना नहीं माना जाता। इसके पीछे गहरे आध्यात्मिक और वास्तु शास्त्र से जुड़े संकेत छिपे होते हैं। नाग केवल एक जीव नहीं, बल्कि पितरों की उपस्थिति, गुप्त धन और भूमि की प्राण-ऊर्जा के रक्षक हैं नाग पंचमी पर उनका दर्शन ईश्वरीय कृपा का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

    saap dekhne ke sanket (1)

    (AI-Generated Image)

    कभी नाग रूप धारण करके अपने परिवार को देखने और आशीर्वाद देने आते हैं। नाग पंचमी के शुभ अवसर पर सांप का दिखना यह दर्शाता है कि आपके पितृ आपसे प्रसन्न हैं और घर पर आने वाली किसी बड़ी विपदा को उन्होंने टाल दिया है।

    वास्तु दोष से मुक्ति और धन लाभ

    यदि सांप घर की चौखट या आंगन के आसपास दिखे और बिना किसी को नुकसान पहुंचाए चला जाए, तो यह घर के बड़े वास्तु दोष के समाप्त होने का संकेत है। इसे रुका हुआ धन वापस मिलने, व्यापार में अचानक वृद्धि होने और वंश वृद्धि का भी अति शुभ सूचक माना गया है।

    खबरें और भी

    क्या करें और क्या न करें?

    भूलकर भी न मारें: सांप को मारना या चोट पहुंचाना महापाप (सर्प दोष) का कारण बनता है। ऐसा करने से कुल की प्रगति रुक सकती है।
    आदरपूर्वक नमन करें: सांप को देखते ही दोनों हाथ जोड़कर मन ही मन नाग देवता (अनंत, वासुकी, तक्षक आदि) को प्रणाम करें और अपने परिवार की रक्षा की प्रार्थना करें।
    सुरक्षित उपाय: यदि सांप घर के अंदर आ गया है और जाने का नाम न ले, तो किसी सपेरे या वन्यजीव संरक्षण टीम को बुलाकर उसे सुरक्षित जंगल में छुड़वा दें। उसके जाने के बाद उस स्थान पर कच्चा दूध छिड़कें और धूप-दीप जलाएं।

    यह भी पढ़ें- शेषनाग से लेकर वासुकि तक... नाग पंचमी पर आखिर क्यों जरूरी है इन 8 नागों की पूजा?

    यह भी पढ़ें- 17 अगस्त को अद्भुत संयोग में मनाई जाएगी नागपंचमी, शिव पूजा और कालसर्प दोष शांति का विशेष महत्व

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।