Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आपके घर में भी दिख रहे हैं ये बदलाव? समझें मां लक्ष्मी ने दी है दस्तक!

    Updated: Sat, 09 May 2026 07:00 PM (IST)

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी के आगमन से पहले व्यक्ति को कुछ शुभ संकेत मिलने लगते हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं। ...और पढ़ें

    7 संकेत जो बताते हैं कि आप बहुत जल्द धनवान बनने वाले हैं। Ai Generated Image

    7 संकेत जो बताते हैं कि आप बहुत जल्द धनवान बनने वाले हैं। Ai Generated Image

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन, वैभव और समृद्धि की देवी माना जाता है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में मां लक्ष्मी का वास हो। शास्त्रों के अनुसार, जब भी मां लक्ष्मी किसी के घर में प्रवेश करती हैं, तो उसके कुछ शुभ संकेत मिलने लगते हैं। अगर आपको भी अपने घर या जीवन में ये बदलाव दिख रहे हैं, तो समझ लीजिए कि आपके भाग्य के द्वार जल्द खुलने वाले हैं।

    Shubh sanket 1

    Ai Generated Image

    अचानक खान-पान की आदतों में बदलाव

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर घर के सदस्यों को अचानक सात्विक भोजन अच्छा लगने लगे और वे तामसिक भोजन या नशे से दूरी बनाने लगें, तो यह मां लक्ष्मी के आगमन का सबसे पहला संकेत है, क्योंकि सात्विकता ही सुख-समृद्धि को बढ़ाती है।

    काली चींटियों का समूह दिखना

    अगर आपके घर में अचानक काली चींटियां गोल घेरा बनाकर कुछ खाती हुई दिखें या घर की दीवारों पर ऊपर की ओर जाती दिखाई दें, तो यह बेहद शुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि आपके घर में धन वृद्धि होने वाली है।

    चिड़िया का घोंसला बनाना

    अगर आपके घर की छत या बालकनी में किसी चिड़िया या गौरैया ने घोंसला बना लिया है, तो इसे हटाए नहीं। यह मां लक्ष्मी के आशीर्वाद का प्रतीक है और घर में सुख-शांति आने का संकेत माना जाता है।

    खबरें और भी

    झाड़ू और शंख की आवाज

    सुबह-सुबह उठते ही अगर आपको झाड़ू लगाने की आवाज सुनाई दे या कहीं से शंख और घंटियों की आवाज कान में पड़े, तो समझ लें कि मां लक्ष्मी ने आपके घर की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।

    उल्लू दिखना

    उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन है। अगर आपको अपने घर के आसपास अचानक उल्लू दिखाई देने लगे, तो यह संकेत है कि आपके जीवन से दरिद्रता दूर होने वाली है और मां लक्ष्मी खुद आपके द्वार पर हैं।

    सपने में झाड़ू, सांप या कमल देखना

    अगर आपको सपने में लगातार झाड़ू, कलश, कमल का फूल या रेंगता हुआ सांप दिखाई देता है, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह धन लाभ का संकेत है। यह मां लक्ष्मी की खास कृपा का प्रतीक माना जाता है।

    घर में हरियाली और शांति का माहौल

    बिना किसी कोशिश के आपके घर के सूख रहे पौधे अचानक हरे-भरे होने लगें और परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्यार बढ़ने लगे, तो समझ लीजिए कि घर में सकारात्मक ऊर्जा और लक्ष्मी का वास हो चुका है।

     यह भी पढ़ें: कौन होते हैं इष्ट देव? जिनकी पूजा करते ही बदल जाएगी किस्मत, जन्मतिथि से ऐसे करें पहचान

     यह भी पढ़ें:  कहीं आप भी तो नहीं भूल गए शादी के ये 7 वचन, जानें इनका महत्व और क्यों इनके बिना अधूरा है विवाह?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।