Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shukrawar Ke Upay: काफी मेहनत के बाद भी नहीं कमा पा रहे हैं पैसे, शुक्रवार को करें ये उपाय

    Updated: Fri, 20 Jun 2025 06:54 PM (IST)

    कुंडली में शुक्र की स्थिति कमजोर होने पर घर में धन, सुख और संपन्नता नहीं आ पाती है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आपको शुक्रवार के दिन कुछ विशेष उपा ...और पढ़ें

    शुक्रवार के कुछ उपाय करने से जीवन में आ रही धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी।

    शुक्रवार के कुछ उपाय करने से जीवन में आ रही धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर व्यक्ति पैसा कमाने के लिए ही घर से बाहर निकलता है और जी तोड़ मेहनत करता है। कई लोगों को कम मेहनत पर ही अच्छी खासी कमाई हो जाती है। वहीं, कुछ लोग काफी मेहनत करने के बाद भी थोड़े ही पैसे में गुजारा (Earn More Money Vedic Tips) करने के लिए मजबूर हो जाते हैं।

    यदि आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है। यदि आप भी काफी मेहनत करके उतने पैसे (Friday Remedies For Wealth) नहीं कमा पा रहे हैं, जितने आपको मिलने चाहिए, तो संभव है कि आपकी कुंडली में शुक्र कमजोर स्थिति में हो। ऐसा होने पर घर में सुख और संपन्नता नहीं आ पाती है।

    मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आपको शुक्रवार के दिन कुछ विशेष उपाय (Shukrawar Ke Upay) करने चाहिए जिससे न सिर्फ आपके धन की आवक बढ़ेगी बल्कि पैसा भी घर में टिकने लगेगा लिए जानते हैं शुक्रवार को किए जाने वाले कुछ ऐसे खास उपाय।

    Feeding cows daily

    मां लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए ये करें

    सुबह जल्दी उठकर दैनिक क्रियाओं से निवृत हो जाएं। इसके बाद स्नान करने के बाद मां लक्ष्मी की पूजा करें। उन्हें लाल फूल, कमल का फूल और लाल फल चढ़ाएं। शाम के समय भी उनकी पूजा करने के बाद में पान के पत्ते में लौंग और कपूर रखकर अर्पण करें।

    खबरें और भी

    इस मंत्र का जाप करें

    ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का 11 बार जाप करें। इसके अलावा मां लक्ष्मी के सामने कनकधारा स्त्रोत का पाठ करने से भी लाभ मिलेगा।

    मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाकर 11 कन्याओं को घर में बुलाकर उन्हें खीर खिलाएं। जाते समय कन्याओं के हाथ में कुछ दक्षिणा जरूर दें। इस उपाय से भी दूसरों की कृपा बरसाने लगेगी।

    यह भी पढ़ें- शुक्रवार के दिन पहनें कछुए की अंगूठी, घर आएगी सुख-समृद्धि… जानिए पहनने के नियम

    जीवों के भोजन-पानी की व्यवस्था करें

    छोटे जीव जैसे चींटी, पक्षी, मछली आदि के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था करें। इसके अलावा शुक्रवार को सफेद गाय को मीठी रोटी बनाकर खिलाएं। बुजुर्गों, अनाथ और कन्याओं का कभी भी अपमान न करें। यथासंभव उनकी सहायता करें इससे भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

    मां लक्ष्मी का शुक्रवार के दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना शुरू करें पूरे घर को साफ स्वच्छ और व्यवस्थित करके रखें और घर को इत्र आदि से सुगंधित कर लें।

    यह भी पढ़ें- Samudrik Shastra: सूर्य पर्वत पर तिल कम कर देता है प्रतिष्ठा, जानिए क्या करना चाहिए

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।