Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन पूजा के समय करें ये चमत्कारी उपाय, घर चलकर आएंगी मां लक्ष्मी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 18 Apr 2024 07:28 PM (GMT+05:30)

    शास्त्रों में निहित है कि धन की देवी मां लक्ष्मी एक जगह पर ज्यादा देर तक नहीं ठहरती हैं। अतः ज्योतिष रोजाना मां लक्ष्मी की पूजा करने की सलाह देते हैं। ...और पढ़ें

    Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन पूजा के समय करें ये चमत्कारी उपाय
    Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन पूजा के समय करें ये चमत्कारी उपाय

    HighLights

    1. शास्त्रों में निहित है कि धन की देवी मां लक्ष्मी एक जगह पर ज्यादा देर तक नहीं ठहरती हैं।
    2. धार्मिक मत है कि लक्ष्मी वैभव व्रत करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
    3. शुक्रवार के दिन पूजा के समय मां लक्ष्मी को अखंडित चावल अर्पित करें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shukrawar Ke Upay: धन की देवी मां लक्ष्मी की महिमा निराली है। अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं। उनकी कृपा से व्यक्ति अल्प समय में ही धनवान बन जाता है। साथ ही व्यक्ति को जीवन में सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में निहित है कि धन की देवी मां लक्ष्मी एक जगह पर ज्यादा देर तक नहीं ठहरती हैं। अतः ज्योतिष रोजाना मां लक्ष्मी की पूजा करने और शुक्रवार के दिन विशेष उपाय करने की सलाह देते हैं। अगर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय ये चमत्कारी उपाय जरूर करें।

    यह भी पढ़ें: धन की कमी से जूझ रहे हैं, तो कामदा एकादशी पर करें ये उपाय

    शुक्रवार के उपाय

    • अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो लक्ष्मी वैभव व्रत अवश्य ही करें। धार्मिक मत है कि लक्ष्मी वैभव व्रत करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इस व्रत को शुक्ल पक्ष में प्रारंभ किया जाता है। वर्तमान समय में शुक्ल पक्ष चल रहा है। साधक शुक्रवार से लक्ष्मी वैभव व्रत रख सकते हैं।
    • अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से धन की देवी और भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल अर्पित करें। इस उपाय को हर शुक्रवार के दिन करें।
    • शुक्रवार के दिन प्रातः काल उठकर घर की साफ-सफाई करें। इसके बाद गंगाजल युक्त पानी से स्नान करें। इसके पश्चात विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करें। इस समय मां लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करें। साथ ही सफेद रंग की मिठाई अर्पित करें। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
    • अगर आप धन की समस्या को दूर करना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन पूजा के समय मां लक्ष्मी को अखंडित चावल अर्पित करें। आप प्रसाद में गुड़ से निर्मित चावल की खीर अर्पित कर सकते हैं। साथ ही पूजा समाप्त होने के बाद चावल, दूध और चीनी आदि चीजों का दान करें।

    यह भी पढ़ें: नरक का दुख भोगकर धरती पर जन्मे लोगों में पाए जाते हैं ये चार अवगुण

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'