विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रीमद्भागवत कथा सुनने से बदल जाती है जीवन की दिशा, पुराणों में बताए गए हैं इसके फायदे

Published: Wed, 29 Jul 2026 05:37 PM (IST)

श्रीमद्भागवत महापुराण का श्रवण करने से जीवन की दिशा बदल जाती है और मानसिक चिंताएं दूर होती हैं। यह कथा ...और पढ़ें

श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से जीवन में आते हैं अद्भुत बदलाव (Picture Credit: AI Generated)

श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से जीवन में आते हैं अद्भुत बदलाव (Picture Credit: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म के प्रमुख ग्रंथों में से एक है श्रीमदभागवत महपुराण। ऐसा माना जाता है कि इसके पाठ से या इस कथा को सुनने से व्यक्ति की कई तरह की मानसिक चिंताएं दूर होती हैं और जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

इस कथा को पूरे 7 दिनों तक श्रवण करने से श्री कृष्ण का आशीर्वाद बना रहता है और इसकी कई ऐसी शिक्षाएं हैं जो हमें जीवन में उन्नति की प्रेरणा देती हैं।

अगर आप भी इस कथा को सुनते हैं तो इससे जीवन में कई तरह के बदलाव आते हैं। आइए आपको बताते हैं श्रीमदभागवत कथा सुनने से जीवन में होने वाले फायदों के बारे में।

श्रीमद्भागवत कथा सुनने की महिमा

श्रीमद्भागवत महापुराण के द्वादश स्कंध के तेरहवें अध्याय में एक श्लोक मिलता है जिसमें यह कहा गया है कि 'सर्ववेदान्तसारं हि श्रीभागवतमिष्यते। तद्रसामृततृप्तस्य नान्यत्र स्याद्रतिः क्वचित् ॥' इस श्लोक का अर्थ यह है कि-श्रीमद्भागवत पुराण सभी वेदों और वेदांतों का सार है।

जो व्यक्ति इस ग्रंथ के प्रेम और भक्ति रूपी रस से तृप्त हो जाता है, उसका मन फिर किसी अन्य स्थान या वस्तु में नहीं लगता है और न ही उसे किसी सुख में कोई रूचि होती है।

श्रीमद्भागवत कथा सुनने वाले की समझ बढ़ती है

ऐसा कहा जाता है कि श्रीमद भागवत कथा सुनने वाले व्यक्ति को एक अद्भुत समझ, गहरी दृष्टि और बिल्कुल नया नजरिया मिलता है। इसे सुनने के बाद व्यक्ति की सोच में बदलाव हो सकता है। ऐसे व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है और इससे सोचने की क्षमता का विकास होता है।

श्रीमद्भागवत भगवान विष्णु के 24 अवतारों की जीवन-कथाओं के माध्यम से इस दर्शन को बताती है। इनमें से, श्रीमद्भागवत का दसवां खंड भगवान कृष्ण की कथा और लीलाओं पर आधारित है जो कई तरह के बदलावों के बारे में बताता है।

श्रीमद्भागवत कथा सुनने से दोष दूर होते हैं

पद्म पुराण में इस बात का जिक्र है कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से व्यक्ति के जीवन के कई दोष दूर होते हैं और सभी समस्यायों से बाहर निकलने का सहस मिलता है। इस कथा का श्रवण करने से व्यक्ति जीवन में सही और गलत की पहचान कर पाता है और जीवन में आगे बढ़ता है।

यही नहीं इसमें लिखे श्लोक जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं जिन्हें पूर्ण रूप से सफलता का एक माध्यम माना जा सकता है। जो व्यक्ति 7 दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करता है उसका मन ईश्वर में रमने लगता है और उसे किसी भी खराब सोच से मुक्ति मिलती है।

श्रीमद्भागवत कथा सुनने के अनगिनत फायदे हैं जिन्हें जीवन के लिए प्रेरणादायी माना जाता है। इसका सार मोह माया से दूर होकर कृष्ण भक्ति में लीन होना और जीवन को नई दिशा देना है।

यह भी पढ़ें- सत्संग से ही संभव है परमात्मा की प्राप्ति, श्रीमद्भागवत कथा में बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

यह भी पढ़ें- Gita Updesh: अच्छे लोगों के साथ ही बुरा क्यों होता है? श्रीकृष्ण ने गीता में क्या समाधान दिया

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।