शनिवार को बाल धोने से पहले जान लें ये बातें, वरना झेलना पड़ सकता है शनि देव का प्रकोप; करें ये उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार को बाल धोना वर्जित माना जाता है, क्योंकि यह दिन शनि देव को समर्पित है। ...और पढ़ें

शनिवार को बाल धोने से पहले जानें ज्योतिषीय नियम । (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बालों को लेकर ज्योतिषशास्त्र में कई नियम बताए गए हैं, इनमें से एक है शनिवार को बाल न धोना। लेकिन इसे लेकर मन में सवाल उठते हैं कि आखिर क्यों शनिवार के दिन बालों को वॉश नहीं करना चाहिए? ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को अर्पित है। शनिदेव को शनिवार के दिन तेल अर्पित करने से जीवन की बाधाएं कम होती हैं।
ऐसे में शनिवार के दिन बालों से जुड़ी लगभग सभी चीजें जैसे उन्हें धोना, काटना या तेल लगाना वर्जित माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि आखिर क्यों नहीं करना चाहिए, चलिए हम भी जान लेते हैं।
शनिवार को बाल क्यों नहीं धोने चाहिए?
शनि देव को साफ-सफाई और अनुशासन बहुत पसंद । बाल धोने पर वह टूटते हैं, जिससे गंदगी फैलती है। इसलिए शनिवार के दिन कभी भी बालों को वॉश नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही एक धार्मिक मत यह भी है कि शनिवार के दिन क्योंकि शनि देव को तेल चढ़ाया जाता है, इसलिए किसी भी व्यक्ति को इस दिन बालों में तेल नहीं लगाना चाहिए। ऐसे में बालों को धोने के बाद व्यवस्थित रखना बहुत मुश्किल हो जाता है। इस दिन बालों को कटवाना भी वर्जित होता है। ऐसे में बहुत जरूरी हो तब ही शनिवार के दिन बालों को वॉश करना चाहिए।
शनिवार के दिन धोने पड़े बाल तो क्या करें?
कई बार महिलाओं को माहवारी के बाद शरीर की स्वच्छता बालों को वॉश करना पड़ता है। ऐसे में कई बार शनिवार के दिन बालों को वॉश करना जरूरी हो जाता है। जब भी ऐसी परिस्थिति बने तो आपको पानी में काले तिल डाल लेने चाहिए। काले तिल न हों तो आप गंगाजल डालकर भी बालों को उस पानी से वॉश कर सकती हैं। पुरुषों के लिए भी यह उत्तम उपाय है। कई शनिवार को कोई अपवित्र काम का हिस्सा होने के बाद शरीर अशुद्ध हो जाता है। ऐसे में बालों को धोना अनिवार्य होता है। तब पुरुष भी यही उपाय अपनाकर बालों को धो सकते हैं।
साफ-सफाई का रखें ध्यान
यदि आप शनिवार के दिन बालों को वॉश कर रहे हैं, तो आपको साफ-सफाई ध्यान जरूर रखना चाहिए। बालों को धोने के बाद झड़े हुए बालों को अच्छी तरह समेटकर फेंक दें। वहीं बालों को बांधकर ही रखें, ताकि बाल बिखरे हुए न लगें।
अतः कोशिश यही करनी चाहिए कि शनिवार के दिन बालों को न धोना पड़े, मगर ऐसा करना ही पड़े तो ऊपर बताए गए उपाय को जरूर अपना लें।
यह भी पढ़ें- शनि देव के गुरु कौन हैं? जानिए शिव भक्तों पर क्यों नहीं पड़ती सूर्यपुत्र की कुदृष्टि
यह भी पढ़ें- शनि देव के उस वचन का रहस्य, जो हनुमान जी के भक्तों के लिए आज भी माना जाता है शुभ
यह भी पढ़ें- शनि देव को नहीं पसंद हैं ये 5 काम, करेंगे तो पड़ सकता है पछताना
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है
