Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shaniwar Ke Upay: शनिवार के इन उपायों से कर्ज की समस्या होगी दूर, आमदनी में होगी वृद्धि

    Updated: Sat, 25 May 2024 10:28 AM (GMT+05:30)

    शनिवार के शनि देव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही सुखी जीवन के लिए व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि शनि देव की पूजा करने से तमाम सम ...और पढ़ें

    Shaniwar Ke Upay: शनिवार के इन उपायों से कर्ज की समस्या होगी दूर, आमदनी में होगी वृद्धि
    Shaniwar Ke Upay: शनिवार के इन उपायों से कर्ज की समस्या होगी दूर, आमदनी में होगी वृद्धि

    HighLights

    1. शनिवार का दिन भगवान शनि देव को समर्पित है।
    2. इस दिन भगवान शनि देव की विशेष पूजा की जाती है।
    3. शनि दोष को दूर करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं।

    नई दिल्ली, धर्म डेस्क।  Shaniwar Ke Upay: शनिवार का दिन भगवान शनि देव को समर्पित है। इस दिन शनि देव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही सुखी जीवन के लिए व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि शनि देव की पूजा करने से तमाम समस्याओं से छुटकारा मिलता है। यदि आप भी शनि की साढ़ेसाती से परेशान हैं, तो इसके प्रभाव को कम करने के लिए ये उपाय जरूर करें। इन उपायों को करने से कर्ज की समस्या दूर होती है और आमदनी में वृद्धि होती है।  

    यह भी पढ़ें: Bada Mangal 2024: बड़ा मंगल पर करें इन चीजों का दान, दूर होंगी जीवन की सभी मुश्किलें

     

    करें ये उपाय

    • यदि आप शनि की साढ़ेसाती की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो शनिवार के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद नीले रंग का वस्त्र धारण करें। इसके बाद तेल या तिल का तेल शनि देव को अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है।  
    • शनिवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें। इस दौरान 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप 108 बार करें। इससे शनि की साढ़ेसाती की समस्या दूर होगी।
    • लंबी आयु की प्राप्ति के लिए शनिवार के दिन सच्चे मन से शनि स्तोत्र का पाठ करें। मान्यता के अनुसार, शनि स्तोत्र पाठ करने या सुनने से लंबी आयु का वरदान प्राप्त होता है।
    •  अगर आप जॉब में उन्नति प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए शनिवार के दिन एक काला कोयला जल में प्रवाहित करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से आमदनी में वृद्धि होती है।
    • कर्ज की समस्या को दूर करने के लिए शनिवार को शमी के पौधे की जड़ के पास काली उड़द की दाल अर्पित करें। इसे कर्ज से छुटकारा मिलने के साथ-साथ शनि की साढ़े साती और ढैय्या से भी मुक्ति मिलेगी।

    यह भी पढ़ें: Annapoorna Stotra: रोज पूजा के समय करें इस मंगलकारी स्तोत्र का पाठ, अन्न-धन से भर जाएंगे भंडार

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।