विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shani Trayodashi 2024: शनि त्रयोदशी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, दूर होंगे सभी दुख और संताप

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Updated: Fri, 05 Apr 2024 07:00 AM (IST)

शनिवार के दिन पड़ने के चलते यह शनि प्रदोष व्रत कहलाएगा। इस दिन देवों के देव महादेव और न्याय के देवता शनि देव की पूजा की जाती है। धार्मिक मत है कि शनि त ...और पढ़ें

Shani Trayodashi 2024: शनि त्रयोदशी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप
Shani Trayodashi 2024: शनि त्रयोदशी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप

HighLights

  1. यह पर्व हर माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को रखा जाता है।
  2. इस दिन देवों के देव महादेव और न्याय के देवता शनि देव की पूजा की जाती है।
  3. शनि त्रयोदशी प्रदोष व्रत करने से नवविवाहित दंपति को पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shani Trayodashi 2024: सनातन पंचांग के अनुसार, 06 अप्रैल को प्रदोष व्रत है। यह पर्व हर माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को रखा जाता है। शनिवार के दिन पड़ने के चलते यह शनि प्रदोष व्रत कहलाएगा। इस दिन देवों के देव महादेव और न्याय के देवता शनि देव की पूजा की जाती है। धार्मिक मत है कि शनि त्रयोदशी प्रदोष व्रत करने से नवविवाहित दंपति को पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। वहीं, साधकों को जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुखों से मुक्ति मिलती है। अतः साधक श्रद्धा भाव से भगवान शिव संग शनि देव की पूजा करते हैं। अगर आप भी शनि देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो शनि प्रदोष व्रत पर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

यह भी पढ़ें: नरक का दुख भोगकर धरती पर जन्मे लोगों में पाए जाते हैं ये चार अवगुण

राशि अनुसार मंत्र जप

  • मेष राशि के जातक शनि त्रयोदशी पर 'ऊँ शनैश्चराय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • वृषभ राशि के जातक शनि त्रयोदशी पर 'ऊँ वरेण्याय नमः' मंत्र का जप करें।
  • मिथुन राशि के जातक शनि त्रयोदशी पर 'ऊँ शरण्याय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • कर्क राशि के जातक शनि त्रयोदशी पर 'ऊँ सर्वेशाय नमः' मंत्र का जप करें।
  • सिंह राशि के जातक शनि त्रयोदशी पर 'ऊँ सौम्याय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • कन्या राशि के जातक शनि त्रयोदशी पर 'ऊँ सुन्दराय नमः मंत्र का एक माला जप करें।
  • तुला राशि के जातक शनि त्रयोदशी पर 'ऊँ घनाय नमः' मंत्र का जप करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक शनि त्रयोदशी पर 'ऊँ महेशाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • धनु राशि के जातक शनि त्रयोदशी पर 'ऊँ शर्वाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • मकर राशि के जातक शनि त्रयोदशी पर 'ऊँ निश्चलाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • कुंभ राशि के जातक शनि त्रयोदशी पर 'ऊँ वैराग्यदाय नमः' मंत्र का जाप एक माला जप करें।
  • मीन राशि के जातक शनि त्रयोदशी पर 'ऊँ वीतरोगभयाय नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।

यह भी पढ़ें: साल 2024 में कब है राम नवमी? जानें-शुभ मुहूर्त, पूजा विधि एवं महत्व

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।