विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shani Margi: होने वाला है ये महाबदलाव, दिवाली से पहले करें ये उपाय... शनि देव करेंगे धन-वर्षा

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
Published: Sat, 28 Oct 2023 07:00 AM (GMT+05:30)

Shani Margi 2023 नवंबर 2023 की शुरूआत में शनि कुंभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। शनि की सीधी चाल हर ...और पढ़ें

shani margi in kumbh rashi 2023
shani margi in kumbh rashi 2023

HighLights

  1. वृषभ राशि के लिए शनि की मार्गी चाल शुभ प्रभाव लेकर आएगी ।
  2. शनि का मार्गी होना सिंह राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित होगा।
  3. शनि की सीधी चाल हर इंसान के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आएगी।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Shani Margi 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर भगवान शनि किसी पर प्रसन्न हो जाए तो उसके जीवन की हर समस्या का अंत तुरंत हो जाता है। नवंबर 2023 की शुरूआत में शनि कुंभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। शनि की सीधी चाल हर इंसान के जीवन में एक बड़ा बदलाव लेकर आएगी, जिसका असर सभी 12 राशि पर भी पड़ेगा। लेकिन इन 3 राशि वालों के लिए यह किस्‍मत बदलने वाला साबित होगा।

इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए शनि की मार्गी चाल बेहद शुभ प्रभाव लेकर आएगी। दरअसल, इन जातकों के जीवन में धन की कमी दूर होने वाली है। साथ ही सारी वृषभ राशि के जीवन में आर्थिक संबंधित सभी समस्‍याओं का निदान भी जल्द हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : Karwa Chauth 2023: इस विशेष मुहूर्त पर करें करवा चौथ की पूजा, यहां जानें जानें शुभ समय और पूजा विधि

सिंह राशि

शनि का मार्गी होना सिंह राशि वालों के लिए बड़ा लाभ लेकर आएगा। इन जातकों की किस्‍मत पूरी तरह से बदल जाएगी। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। आय बढ़ेगी। साथ ही ज्‍यादा से ज्‍यादा समय परिवार के साथ बिताएंगे। यह समय इन राशियों के लिए काफी ज्यादा खास होने वाला है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना बेहद फलदायी और शुभ माना जा रहा है। क्योंकि कुंभ के स्वामी शनि देव हैं। साथ ही वह कुंभ में ही सीधी चाल चलेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बदलाव से इन राशी वालों का साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़ें : Sharad Purnima 2023: शरद पूर्णिमा पर करें इस चालीसा का पाठ, जिंदगी से खत्म होगा अंधकार

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।