Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Sankashti Chaturthi​ 2026: संकष्टी चतुर्थी पर करें गणेश जी की आरती, मिलेगा व्रत का शुभ फल

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 08:20 AM (GMT+05:30)

    आज संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi 2026) मनाई जा रही है। यह भगवान गणेश को समर्पित है। ...और पढ़ें

    Sankashti Chaturthi​ 2026: चतुर्थी पर करें ये आरती। (Ai Generated Image)

    Sankashti Chaturthi​ 2026: चतुर्थी पर करें ये आरती। (Ai Generated Image)

    HighLights

    1. आज संकष्टी चतुर्थी मनाई जा रही है

    2. यह भगवान गणेश को समर्पित है

    3. इस दिन व्रत का विधान है

    धर्म डेक्स, नई दिल्ली। संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान श्री गणेश की आरती के बिना पूरा नहीं माना जाता। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, विधि-विधान से पूजा करने के बाद जब हम पूरे मन से आरती करते हैं, तो घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और बप्पा का आशीर्वाद परिवार पर बना रहता है। आज संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi 2026) मनाई जा रही है। ऐसे में आइए बप्पा की कृपा पाने के लिए उनकी विशेष आरती करते हैं, जो इस प्रकार हैं -

    04_02_2022-19_01_2022-ganesh_ji_22394576_22437968 (4)

    ॥श्री गणेश जी की आरती॥

    जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।

    माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

    एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी ।

    माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी ॥

    जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।

    माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

    पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा ।

    लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा ॥

    जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।

    माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

    अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया ।

    बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया ॥

    जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।

    माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

    ‘सूर’ श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा ।

    माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

    जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।

    माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

    दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी ।

    कामना को पूर्ण करो, जाऊं बलिहारी ॥

    जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।

    माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

    यह भी पढ़ें- Devuthani Ekadashi 2026: कब और क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? यहां पढ़ें धार्मिक महत्व

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।