गोल, चौड़ी या गहरी? नाभि के आकार से जानिए स्वभाव और भविष्य के गहरे राज
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, नाभि की बनावट व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और भविष्य के कई गहरे राज खोलती है। आइए ...और पढ़ें
-1788857744023_m.webp)
नाभि की बनावट से जानें अपनी खूबियां (Picture Credits- AI Images)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी नाभि में जीवन के कई गहरे राज छिपे हुए हैं? सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, नाभि की बनावट से व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और व्यक्तित्व का गहराई से पता लगाया जा सकता है।
नाभि की मदद से व्यक्ति के जीवन से जुड़े भविष्य के बारे में भी जाना जा सकता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि नाभि की बनावट आपके जीवन के बारे में क्या खास बातें बताती है।
क्या कहती है नाभि की बनावट?
उभरी हुई नाभि- सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों की नाभि उभरी हुई होती है, वे स्वभाव से अधिक भावुक होते हैं। साथ ही ये लोग दिल के बहुत साफ होते हैं और कभी किसी के बारे में गलत नहीं सोचते। इनकी बातों से सामने वाला व्यक्ति जल्दी आकर्षित हो जाता है। इनकी सोच सकारात्मक होती है, जिसकी वजह से इन्हें जीवन में खूब सफलता और तरक्की प्राप्त होती है। ये जीवन का खुलकर आनंद लेते हैं।
गहरी नाभि- जिन लोगों की नाभि गहरी होती है, वे अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि लेकर आते हैं। इसलिए इन लोगों को बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, गहरी नाभि वाले लोग मिलनसार और आत्मविश्वास से भरे होते हैं। ये लोग जीवन में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इसी वजह से इन्हें करियर में उच्च पद और समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है।
गोल नाभि- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, गोल नाभि वाले लोग दयालु और बुद्धिमान होते हैं। ये जीवन में दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा सबसे आगे रहते हैं। लव लाइफ की बात करें तो ये अपने पार्टनर को बहुत खुश रखते हैं और हमेशा उनका साथ निभाते हैं। ये लोग दिल के साफ होते हैं और कभी किसी का बुरा नहीं सोचते। माना जाता है कि गोल नाभि वालों का जीवन सभी सुखों से भरा रहता है और ये तनाव से दूर रहना पसंद करते हैं।
चौड़ी नाभि-सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों की नाभि चौड़ी होती है, वे दिमाग के बहुत तेज होते हैं। ये लोग अपने फैसले खुद लेते हैं और हर काम को प्लानिंग के साथ पूरा करते हैं। इसी वजह से इन्हें अपने कामों में हमेशा सफलता प्राप्त होती है। साथ ही, ये लोग अपनी बातें किसी से साझा नहीं करते। इनके मन में क्या चल रहा है, इस बात का पता लगाना बेहद मुश्किल होता है।
यह भी पढ़ें- हाथ में बार-बार खुजली होना किस बात का इशारा है? जेब भरने और खाली होने के गुप्त संकेत
यह भी पढ़ें- अंगूठे का आकार देखकर जानें पर्सनैलिटी का राज, पढ़ें सामुद्रिक शास्त्र का दिलचस्प रहस्य
अस्वीकरण- इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
