Ramadan 2026 Date: कब से शुरू हो रहा है माह-ए-रमजान? इस बार न करें ये गलतियां
इस्लामिक कैलेंडर का नौवां और पवित्र महीना रमजान (Ramadan Start Date 2026) जल्द शुरू होने वाला है, जिसकी अंतिम घोषणा चांद दिखने पर होगी। यह महीना सब्र, ...और पढ़ें

Ramadan 2026: माह-ए-रमजान का महत्व। (Ai Generated)
HighLights
इस्लामिक कैलेंडर का सबसे पवित्र महीना रमजान है
यह महीना संयम और अल्लाह की इबादत का समय है
शब-ए-बारात के करीब 15 दिन बाद रमज़ान शुरू हो जाता है
धर्म डेस्क, नई दिल्ली Ramadan 2026 Date: इस्लामिक कैलेंडर का नौवां और सबसे पवित्र महीना रमजान (Ramadan) अब बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। यह महीना केवल भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं है, बल्कि यह सब्र, संयम और अल्लाह की इबादत का समय है। साल 2026 में रमजान फरवरी के बीच में से शुरू होगा। आइए इस आर्टिकल में इसकी डेट और महत्व को जानते हैं।

(Ai Generated)
रमज़ान कब शुरू होगा? (Ramadan Start Date)
इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, आमतौर पर शब-ए-बारात के करीब 15 दिन बाद रमज़ान शुरू हो जाता है। इस साल शब-ए-बारात 3 फरवरी को मनाई गई है। ऐसे में रमज़ान का आग़ाज़ 17 या 18 फरवरी से होने की संभावना है, हालांकि इसकी भी अंतिम घोषणा चांद दिखने के बाद ही की जाएगी।
रमजान का महत्व (Significance)
रमजान को इबादत का महीना कहा जाता है। मान्यता है कि इसी महीने में जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं और जहन्नुम (नरक) के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। साथ ही हर नेक काम का सवाब (पुण्य) 70 गुना बढ़कर मिलता है। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि इस महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत और दान-पुण्य करना चाहिए।
न करें ये गलतियां (Mistakes to Avoid)
झूठ से बचें
जो लोग रोजा रखकर भी झूठ, चुगली और बुराई नहीं छोड़ते, उन्हें रोजे का सवाब (फल) नहीं मिलता है। इसलिए जुबान और आंखों का भी रोजा रखें।
सहरी
कुछ लोग नींद के आलस में सहरी नहीं खाते और सीधे इफ्तार करते हैं। यह सेहत के लिए अच्छा नहीं है और सुन्नत के खिलाफ भी है। सहरी में बरकत है, ऐसे में इसे जरूर खाएं।
इफ्तार में बहुत ज्यादा खाना
दिन भर भूखे रहने के बाद इफ्तार के वक्त बहुत ज्यादा तला-भुना खाने से बचें। इससे आप नमाज में सुस्ती महसूस करेंगे। ऐसे में खजूर और पानी से रोजा खोलें और हल्का भोजन करें।
गुस्सा करना
रोजा सयंम सिखाता है। इसलिए इस दिन रोजेदार को लड़ाई-झगड़ा करने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Ramzan 2026: रमजान कब से शुरू है? 31 साल बाद अद्भुत संयोग, शब-ए-बारात से आशूरा तक की पूरी टाइमलाइन
यह भी पढ़ें- Islamic Calendar 2026: कब शुरू होगा रमजान और कब मनेगी ईद? नए साल के सभी प्रमुख त्योहारों की लिस्ट
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।