विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'लोग क्या कहेंगे' इसकी चिंता नहीं करते, अपनी धुन में मस्त रहते हैं 'R' नाम वाले लोग

Published: Sun, 10 May 2026 04:26 PM (IST)

नाम ज्योतिष में 'R' अक्षर से शुरू होने वाले नामों वाले व्यक्तियों के स्वभाव, करियर और प्रेम जीवन के बारे में कई खास बातें बताई गई हैं।

R नाम वाले लोगों का व्यक्तित्व (Picture Credit: Freepik)

R नाम वाले लोगों का व्यक्तित्व (Picture Credit: Freepik)

HighLights

  1. 'R' नाम वाले लोग मेहनती और दिल के साफ होते हैं

  2. ये लोग अपने लक्ष्यों को पाने में पूरी जान लगा देते हैं

  3. करियर में सफल और आर्थिक रूप से मजबूत होते हैं

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष और अंक ज्योतिष में माना गया है कि व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके कई राज खोलता है। आज हम बात के स्वभाव से लेकर करियर और लव लाइफ की बात करने जा रहे हैं, जिनका नाम अंग्रेजी के 'R' अक्षर से शुरू होता है। नाम ज्योतिष में इन लोगों के बारे में कई खास बातें बताई गई हैं।

'R' नाम वाले लोगों की खासियत

नाम ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के 'R' अक्षर से शुरू होता है, उन लोगों की पर्सनैलिटी काफी प्रभावशाली मानी जाती है। ये लोग मेहनती और दिल के साफ होते हैं। ये लोग दूसरों की बातों या समाज की परवाह किए बिना अपनी दुनिया में मस्त रहते हैं। साथ ही यह लोग अपने लक्ष्यों को पूरा करने में लगे रहते हैं।

R Name I

(Picture Credit: Freepik)

ये आदतें बनाती हैं दूसरों से अलग

  • 'R' नाम वाले लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है।
  • ये लोग समझदार और लग्जरी चीजों का शौकीन होते हैं।
  • ये लोग दिखने में भी सुंदर और स्मार्ट होते हैं।
  • ये लोग अपने लक्ष्य को पाने में पूरी जान झोंक देते हैं।
  • जिस काम को करने की ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही मानते हैं।
  • 'R' नाम वाले लोग दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
  • ये अपने परिवार को साथ लेकर चलना पसंद करते हैं।
  • ये लोग बहुत ज्यादा सामाजिक होना पसंद नहीं करते।

कैसे होता है करियर?

'R' नाम वाले लोग जीवन में खूब तरक्की करते हैं और इन्हें समाज में मान-सम्मान मिलता है। आत्मविश्वास से भरपूर ये लोग हमेशा कुछ नया और अलग करने की चाह रखते हैं। ये लोग अपनी बातों को मनवाने में भी माहिर होते हैं। नाम ज्योतिष में 'R' नाम वाले लोगों को लेकर ये कहा गया है कि ये लोग आसानी से पैसा कमा लेते हैं और इन्हें जीवन में पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।

R Name ai

(Picture Credit- AI Generated)

लव लाइफ और कमियां

'R' नाम वाले लोग अपने परिवार और पार्टनर को बहुत ज्यादा महत्व देते हैं। इनके वैवाहिक जीवन में कभी-कभी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं अगर 'R' नाम वाले लोगों की कमियों की बात की जाए, तो यह लोग कभी-कभी ये थोड़े जिद्दी और मूडी भी हो सकते हैं। ये लोग जीवन में खूब पैसा तो कमाते हैं, लेकिन खर्च करने के मामले में थोड़े पीछे रहते हैं। ऐसे में इन्हें कंजूस की श्रेणी में रखा जा सकता है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।