सुबह उठते ही फोन नहीं, प्रेमानंद महाराज के अनुसार लें इन 5 संतों का नाम; मिलेगी अपार शांति
प्रेमानंद महाराज जी ने सुबह उठकर फोन देखने के बजाय संतों को याद करने की सलाह दी है। उनके अनुसार, ...और पढ़ें

प्रेमानंद महाराज ने बताया सुबह उठने के साथ लें 5 संतों के नाम (Picture Credits- AI Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हममें से अधिकतर लोग सुबह उठते ही सबसे पहले अपना फोन देखते हैं। सोशल मीडिया से लेकर तमाम खबरें चेक करते हैं। लेकिन वृंदावन के संत श्री प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि, सुबह उठने के बाद व्यक्ति को इसकी जगह कुछ ओर करना चाहिए।
अपने प्रवचन के माध्यम से उन्होंने कई बार अपने भक्तों को बताया कि, सुबह उठने के बाद हमें सबसे पहले 5 गुरुओं को याद करना चाहिए। वह बताते हैं इस नियमित कार्य में सिर्फ रोजाना के 5 मिनट ही लगते हैं, लेकिन इससे हमारे जीवन में सकारात्मक और शांति की प्राप्ति होती है।
प्रेमानंद महाराज क्या कहते हैं?
प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि, संतों ने अपना जीवन सिर्फ ईश्वर को याद करने में ही बिताया, इसलिए उनका नाम पवित्र है। जब हम उनके नाम का जाप करते हैं, तो हम उनकी भक्ति को भी याद करते हैं जो शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है।
प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि, संतों का नाम याद रखना मुश्किल नहीं है, आप अपने विश्वास के मुताबिक किसी भी संत का नाप जप कर सकते हैं।
इन संतों का नाम है-
- श्री हरिवंश महाप्रभु जी
- स्वामी हरिदास जी महाराज
- श्री हरिराम व्यास जी
- श्री रूप गोस्वामी जी
- श्री सनातन गोस्वामी जी
आखिर सुबह ही क्यों लेना चाहिए संतों का नाम?
सुबह उठने के बाद कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। अगर आप अपने दिन की शुरुआत सोशल मीडिया से करते हैं, तो यह तनाव और चिंता जनक बात है। इसलिए बेहतर होगा कि, आप सुबह उठते ही सबसे पहले संतों को याद करें, इससे आपका मन शांत होगा।
संत का नाम लेने के फायदे
संतों का नाम लेने से मन को शांति मिलती है।
ईश्वर में आस्था बढ़ती है।
नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलती है।
काम शुरू करने से पहले आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
ईश्वर की सदैव कृपा बनी रहती है।
यह भी पढ़ें- जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति: प्रेमानंद महाराज जी के ये 5 उपदेश बदल देंगे आपकी जिंदगी
यह भी पढ़ें- सुबह उठते ही सबसे पहले घर में झाड़ू लगाते हैं, तो प्रेमानंद महाराज की इस बात का कभी न करें नजरअंदाज
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
