8 सितंबर को शिव और मंगल का अद्भुत महासंयोग, मेष और वृश्चिक समेत 4 राशियों की आर्थिक बाधाएं होंगी दूर
8 सितंबर को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष में भौम प्रदोष व्रत रखा जाएगा, जो भगवान शिव और हनुमान जी ...और पढ़ें

किन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा (Picture Credits- AI Images)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष में प्रदोष व्रत 08 सितंबर को किया जाएगा। यह दिन भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन महादेव की साधना और व्रत करने से साधक को सभी भय से छुटकारा मिलता है।
ज्योतिष गणना के अनुसार, भौम प्रदोष व्रत कुछ राशियों के लिए फलदायी रहने वाला है। आइए इस आर्टिकल में आपको एस्ट्रोपत्री के श्री चंद्रेश शर्मा जी के अनुसार बताते हैं आपको बताते हैं कि किन राशियों के लिए खास रहेगा भौम प्रदोष व्रत।
श्री चंद्रेश शर्मा जी बताते हैं कि मंगलवार को पड़ने वाले प्रदोष व्रत को 'भौम प्रदोष' कहते हैं। यह मुख्य रूप से मेष, वृश्चिक, मकर और सिंह राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ फलदायी होता है।
इन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा
मेष राशि: भौम प्रदोष व्रत मेष राशि के जातकों के लिए अत्यंत मंगलकारी सिद्ध होने वाला है। स्वामी ग्रह मंगल की कृपा से आपके आत्मविश्वास और ऊर्जा में जबरदस्त वृद्धि होगी। जो लोग लंबे समय से करियर में बाधाओं का सामना कर रहे थे, उन्हें नए और आकर्षक अवसर प्राप्त होंगे।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भौम प्रदोष का प्रभाव अत्यंत फलदायी रहेगा। भगवान शिव और हनुमान जी की विशेष कृपा से आपकी पुरानी वित्तीय समस्याएं समाप्त होंगी। आय के नए स्रोत खुलने से आपकी आर्थिक स्थिति में अप्रत्याशित सुधार होगा।
मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए भौम प्रदोष का यह योग करियर और धन दोनों ही क्षेत्रों में भाग्य का द्वार खोलने वाला साबित होगा। आपकी मेहनत और लगन का पूरा फल इस दौरान देखने को मिलेगा।
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए भौम प्रदोष का प्रभाव अत्यंत फलदायी रहेगा। जो जातक नई नौकरी की तलाश में हैं या किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। व्यापार में साझेदारी से बड़ा लाभ होगा और पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा।
भौम प्रदोष व्रत का लाभ
इस दिन भगवान शिव और हनुमान जी की उपासना करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है, भूमि-भवन का लाभ होता है और करियर में तरक्की प्राप्त होती है।
यह भी पढ़ें- भाद्रपद में बरसेगी शिव कृपा, डायरी में अभी नोट कर लें भौम और बुध प्रदोष व्रत की सही डेट और शुभ मुहूर्त
यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat 2026: शिव कृपा और सुख-समृद्धि पाने के लिए शिवलिंग पर क्या अर्पित करें?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
