Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लाख कोशिशों के बाद भी नौकरी में नहीं मिल रही सफलता? तो आज ही इन ग्रहों को करें प्रसन्न

    Updated: Tue, 23 Jun 2026 12:00 PM (IST)

    नौकरी में सफलता और वेतन वृद्धि के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ विशेष ग्रहों को प्रसन्न करने के उपाय बताए गए हैं। सूर्य, शनि और देवगुरु बृहस्पति की पूजा ...और पढ़ें

    नौकरी दिलाएंगे ये ग्रह (Picture Credit- AI Generated)

    नौकरी दिलाएंगे ये ग्रह (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में लोग जीवन को खुशहाल बनाने के लिए अधिक मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी उनको नौकरी में सफतला प्राप्त नहीं हो पाती है। जब प्रमोशन का समय आता है, तो प्रमोशन या वेतन वृद्धि नहीं मिल पाती है, जिसकी वजह से परेशान होने लगते हैं।

    ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि नौकरी में सफलता व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति पर भी निर्भर करती है। यदि आप अपने करियर में किसी बाधा का सामना कर रहे हैं या फिर वेतन में वृद्धि नहीं हो रही है, तो कुछ विशेष ग्रहों को प्रसन्न कर सफलता के मार्ग खोल सकते हैं। आइए इस लेख में आपको बताते हैं कि ऐसे विशेष ग्रहों के बारे में, जिनको प्रसन्न करने से करियर में खूब तरक्की होती है।

    1. सूर्य देव- ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा और नेतृत्व का मुख्य कारक माना जाता है। करियर में तरक्की सूर्य की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसा माना जाता है कि कुंडली में सूर्य कमजोर होने पर करियर में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सूर्य को जरूर प्रसन्न करना चाहिए।

    • रविवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद तांबे के लोटे में जल, रोली और फूल डालकर सूर्य देव को अर्पित करें।
    • पूजा के दौरान सच्चे मन से आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
    • गुड़ और गेहूं का दान का दान करें।

    job ke upay  (4)

    (Picture Credit- AI Generated)

    2. शनि देव- शनि देव कर्मफल के दाता हैं। ऐसा माना जाता है कि शनि देव के आशीर्वाद के बिना काम में सफलता प्राप्त होना असंभव है। शनि देव जातक को मेहनत का पूरा और उचित फल प्रदान करते हैं। शनि देव की साधना करने से नौकरी में सफलता मिलती है।

    खबरें और भी

    • शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
    • विधिपूर्वक शनि देव की पूजा करें और शनि चालीसा का पाठ करें।

    3. देवगुरु बृहस्पति- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, आर्थिक वृद्धि और पदोन्नति के कारक हैं। इसलिए नौकरी में सफलता पाने के लिए देवगुरु बृहस्पति को जरूर प्रसन्न करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि देवगुरु बृहस्पति के आशीर्वाद से जातक को मान-सम्मान के साथ-साथ प्रमोशन भी मिलता है।

    • गुरुवार के दिन पीले वस्त्र कपड़े पहनने चाहिए।
    • विधिपूर्वक भगवान विष्णु की पूजा करें।
    • पीले फल का भोग लगाएं।

    यह भी पढ़ें- 22 जून को 3 ग्रहों की महायुति से बनेगा त्रिग्रही योग, करियर और बिजनेस में इन राशियों को मिलेगी गुड न्यूज

    यह भी पढ़ें- कर्क राशि में बृहस्पति, शुक्र और बुध का महामिलन, त्रिग्रही योग से जागेगा इन राशियों का सोया हुआ भाग्य

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।