Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शुक्र पर्वत पर त्रिभुज का निशान वाले खूब कमाते हैं पैसा, जानिए कैसी होती है इनकी पर्सनैलिटी

    Updated: Wed, 30 Jul 2025 04:32 PM (IST)

    हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार हथेली में शुक्र पर्वत पर त्रिभुज का निशान शुभ माना जाता है। यह भौतिक सुख आकर्षण और मधुर वाणी का प्रतीक है। ऐसे व्यक्ति आकर् ...और पढ़ें

    शुक्र पर्वत पर त्रिभुज का निशान (Triangle on Venus mount) व्यक्ति को आकर्षक और प्रभावशाली व्यक्तित्व देता है।
    शुक्र पर्वत पर त्रिभुज का निशान (Triangle on Venus mount) व्यक्ति को आकर्षक और प्रभावशाली व्यक्तित्व देता है।

    HighLights

    1. ये लोग गीत-संगीत के शौकीन होते हैं।
    2. मेहनत वाले काम करने से बचते हैं।
    3. अपनी सुख-सुविधा को प्राथमिकता देते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हथेली में शुक्र पर्वत पर त्रिभुज का निशान हस्तरेखा विज्ञान में एक शुभ संकेत माना जाता है। यह निशान व्यक्ति के जीवन में भौतिक सुख, आकर्षण और मधुर वाणी का प्रतीक होता है। हथेली में शुक्र पर्वत अंगूठे के नीचे का उभार वाला क्षेत्र होता है, जो जीवन रेखा से घिरा होता है। 

    शुक्र पर्वत पर त्रिभुज का निशान (Triangle meaning on Venus mount) व्यक्ति को आकर्षक और प्रभावशाली व्यक्तित्व प्रदान करता है। ऐसे लोगों का रूप रंग इतना प्रभावी होता है कि हर कोई उनकी तरफ एक बार पटल कर जरूर देखता है। 

    इनकी वाणी में इतनी मिठास होती है कि हर कोई इनसे बात करना चाहता है। ये लोग अपने शब्दों के जादू से दूसरों का दिल जीतने की कला जानते हैं। शुक्र पर्वत पर त्रिभुज का निशान बताता है कि वह व्यक्ति (fortune signs in Palmistry) को भौतिक सुखों का आनंद लेता है। इनका पर्स कभी खाली नहीं रहता है।  

    तड़क-भड़क से भरा जीते हैं जीवन 

    ऐसे लोग जीवन में विलासिता का अनुभव करते हैं। परिस्थितियां चाहें जैसी हों, इनके पास हमेशा आपको अच्छे गैजेट्स और तड़क-भड़क देखने को मिलेगी। अच्छी जगहों पर उठना बैठना पसंद करते हैं और इनके अपने बनाए हुए कुछ स्टैंडर्ड जरूर होते हैं, जिससे ये समझौता नहीं करते हैं।

    खबरें और भी

    इन्हें पता होता है कि इन्हें जीवन से क्या चाहिए। अपने विचारों को लेकर स्पष्ट होते हैं। शुक्र पर्वत पर त्रिभुज बताता है कि व्यक्ति जीवन में खूब धन-दौलत कमाते हैं। ऐसे लोग अपने जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। गीत-संगीत सुनने, गाने-बजाने के शौकीन होते हैं। 

    यह भी पढ़ें- गुरु पर्वत पर त्रिभुज का निशान, न्यायप्रिय और अच्छे मैनेजर बनने का देता है संकेत

    ये हैं इनकी निगेटिव साइड 

    हालांकि, नकारात्मक पक्ष की बात करें, तो ऐसे लोग बहुत ज्यादा मेहनत वाले काम नहीं कर पाते हैं। इनके लिए कंफर्ट जोन बहुत मायने रखता है। तनावपूर्ण माहौल में नहीं रहते हैं और न ही दूसरों को तनाव देते हैं। इनकी जिंदगी का फलसफा होता है मजे करना। सबको साथ लेकर चलने की बजाय ये कई बार खुद को आगे रखते हैं। 

    यह भी पढ़ें- खाली हाथ नहीं बंधवाना चाहिए कलावा, जानिए कलाई पर कितने बार लपेटना चाहिए

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।