Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    October 2024 Shubh Muhurat: पितृपक्ष के बाद शुरू होंगे शुभ कार्य, अक्टूबर माह में बन रहे ये मुहूर्त

    Updated: Tue, 24 Sep 2024 03:26 PM (IST)

    हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार किसी भी मांगलिक या शुभ कार्य की शुरुआत से पहले पंचांग की सहायता से शुभ मुहूर्त जरूर देखा जाता है। ऐसे में अक्टूबर म ...और पढ़ें

    October 2024 Shubh Muhurat: पढ़िए अक्टूबर में आने वाले शुभ मुहूर्त।
    October 2024 Shubh Muhurat: पढ़िए अक्टूबर में आने वाले शुभ मुहूर्त।

    HighLights

    1. शुभ मुहूर्त देखकर कार्य करना माना जाता है शुभ।
    2. अक्टूबर माह में बन रहे हैं कई शुभ मुहूर्त।
    3. तिथियों को देखकर कर सकते हैं धार्मिक आयोजन।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। October 2024 Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में यह माना गया है कि यदि कोई कार्य शुभ मुहूर्त देखकर किया जाए, तो उस कार्य के हमेशा शुभ परिणाम ही प्राप्त होते हैं। अक्टूबर में ही शारदीय नवरात्र की भी शुरुआत हो रही है। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि इस माह में प्रॉपर्टी या वाहन आदि खरीदने के लिए कौन-से शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। लेकिन  कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।

    अक्टूबर 2024 में शुभ मुहूर्त सूची

    सर्वार्थ सिद्धि योग (Sarvartha Siddhi Yog 2024)

    सर्वार्थ सिद्धि योग को ज्योतिष शास्त्र में एक बहुत ही शुभ योग माना जाता है। ऐसे में अक्टूबर में 02, 05, 07, 11, 12, 15, 17, 18, 21, 24 और 30 अक्टूबर को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है।

    अमृत सिद्धि योग (Amrit Siddhi Yog 2024)

    अमृत सिद्धि योग को भी ज्योतिष शास्त्र में शुभ योग में गिना जाता है। ऐसे में 21 और 24 अक्टूबर को अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है।

    यह भी पढ़ें - Tulsi Puja Vidhi: आश्विन माह में ऐसे करें तुलसी की पूजा, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी

    वाहन और प्रॉपर्टी खरीद मुहूर्त

    • वाहन की खरीदारी के लिए -  03, 07, 13, 16, 17, 21, 24 और 30 अक्टूबर का दिन बेहतर माना जा रहा है।
    • प्रॉपर्टी या घर इत्यादि की खरीद के लिए - 07, 09, 16, 17, 21, 26 और 27 अक्टूबर बेहतर रहने वाला है।
    • नामकरण के लिए मुहूर्त - पंचांग की दृष्टि से  03, 04, 07, 11, 14, 16, 17, 18, 21, 24, 28 और 30 अक्टूबर का दिन शुभ रहेगा।
    • अन्नप्राशन हेतु मुहूर्त -  04, 07, 17, 21, 23 और 30 अक्टूबर का दिन अन्नप्राशन मुहूर्त के लिए बेहतर रहेगा।
    • कर्णवेध हेतु मुहूर्त - 03, 04, 07, 12, 13, 17, 18, 21, 23, 24 और 30 अक्टूबर का दिन शुभ है।
    • उपनयन/जनेऊ मुहूर्त -  अक्टूबर के महीने में जनेऊ संस्कार के लिए  04, 07, 12, 13, 14, 18, 21 अक्टूबर का दिन उत्तम रहेगा।

    यह भी पढ़ें -  Indira Ekadashi 2024: कब और क्यों किया जाता है इंदिरा एकादशी व्रत, मिलते हैं चमत्कारी फायदे

    इन कार्यों के लिए नहीं है शुभ मुहूर्त

    चातुर्मास होने के कारण अक्टूबर माह में मुंडन, विद्यारम्भ, विवाह और गृह प्रवेश जैसे कार्यों के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं बन रहा है।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी