Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Numerology: कड़ी मेहनत के बाद मिलती है सफलता, इस मूलांक पर कृपा बरसाते हैं न्याय के देवता

    Updated: Wed, 23 Apr 2025 10:37 AM (IST)

    हिंदू धर्म में शनिदेव न्याय के देवता और कर्मफल दाता कहलाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे शनिदेव का प्रिय मूलांक माना ...और पढ़ें

    Shani Dev priya mulank (Background Picture Credit: Freepik)
    Shani Dev priya mulank (Background Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. न्याय के देवता के रूप में पूजे जाते हैं शनि देव।
    2. शनि देव को प्रिय माना गया है यह खास मूलांक।
    3. शनिदेव के प्रभाव से मेहनती होते हैं ये जातक।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मूलांक, व्यक्ति की जन्म तिथि पर आधारित होता है। अंक ज्योतिष शास्त्र में हर मूलांक का संबंध किसी-न-किसी ग्रह से माना गया है। ऐसे में उस मूलांक पर अपने स्वामी ग्रह की विशेष कृपा बनी रहती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि वह कौन-सा मूलांक है, जिसे शनि देव की विशेष कृपा की प्राप्ति होती है।

    कौन है शनिदेव का प्रिय मूलांक

    मूलांक 8 का संबंध शनिदेव से माना गया है, क्योंकि इस मूलांक के स्वामी शनिदेव हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ होता है, उसका मूलांक 8 होता है, क्योंकि इन संख्याओं का जोड़ 8 बनता है। शनि देव के प्रभाव के कारण इस मूलांक के लोग न्यायप्रिय और मेहनती होते हैं।

    होती है ये खासियत

    अंक ज्योतिष में माना गया है कि 08 मूलांक के जातक अपनी कड़ी मेहनत से सफलता हासिल जरूर करते हैं, हालांकि इन्हें सफलता के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है। ये जातक जिस काम को करने की ठान लेते हैं, उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और इधर-उधर अपना ध्यान नहीं भटकाते। इसी के साथ इन जातकों में फिजूलखर्ची की आदत भी नहीं पाई जाती और बचत करने में भी इस मूलांक के जातक आगे होते हैं।

    यह भी पढ़ें - Numerology: इन बर्थडेट वाले लोग होते हैं काफी इंटेलिजेंट, बनी रहती है सूर्य देव की कृपा

    कैसा होता है स्वभाव

    मूलांक 8 के जातक अन्तर्मुखी (Introvert) होती हैं, यानी यह लोगों से ज्यादा घुलना-मिलना पसंद नहीं करते और अपने काम में लगे रहते हैं। इस मूलांक के जातक शांत और गंभीर होने के साथ-साथ बहुत ही साफ दिल के होते हैं। साथ ही यह लोग हर बात को गंभीरता से सोचते हैं।

    खबरें और भी

    मूलांक 8 के जातकों के लिए गहरा भूरा, काला और नीला रंग शुभ माना गया है। इसी के साथ मूलांक 8 के जातकों के लिए बुधवार, शुक्रवार, सोमवार और गुरुवार का दिन भी शुभ माना गया है।

    यह भी पढ़ें - शादी करने में लेट हो गए हैं, तो कर लें इनमें से कोई भी उपाय... जल्द ही आएगा अच्छा रिश्ता

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।