यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Numerology: किस मूलांक पर बरसती है केतु की कृपा, अचानक मिलता है किस्मत चमकाने का मौका
अंक ज्योतिष में 1 से 9 तक मूलांक बताए गए हैं जिनका संबंध किसी न किसी ग्रहों से होता है। जन्मतिथि के अंको को जोड़कर मूलांक पता लगाया जा सकता है। उदाहर ...और पढ़ें

HighLights
- मूलांक से पता लगा सकते हैं व्यक्तित्व की कई बातें।
- हर मूलांक का होता है एक खास ग्रह से संबंध।
- संबंधित ग्रह का पड़ता है जातक पर खास असर।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर मूलांक का संबंध एक खास ग्रह से होता है, जिसका जातक के व्यक्तित्व और करियर पर भी जरूरी रूप से प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस मूलांक का संबंध केतु से होता है और जातक पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है।
किस मूलांक को मिलती है कृपा
जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 होता है। इन मूलांक के स्वामी ग्रह केतु हैं। केतु को एक रहस्यमयी और आध्यात्मिक ग्रह माना जाता है। ऐसे में इसका प्रभाव मूलांक 7 के जातकों पर भी पड़ता है। इस जातकों को जीवन में किस्मत चमकाने का अचानक से कोई बड़ा मौका मिलता है।
.jpg)
कैसा होता है स्वभाव
मूलांक 7 के लोग स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। साथ ही यह लोग रहस्यमयी होने के साथ-साथ असामान्य व्यक्तित्व के मालिक भी होते हैं। इनकी एक खासियत यह होती है कि यह कभी भी शांत नहीं बैठते और हमेशा कुछ-न-कुछ सोचने में लगे रहते हैं। साथ ही इन्हें यात्रा करने का भी काफी शौक होता है। यह किसी से डरते नहीं है और खुलकर अपनी बातों को सामने रखते हैं।
यह भी पढ़ें - Numerology: बहुत ही खास है आपके जन्म की तारीख, इससे जानें अपना मूलांक और स्वामी ग्रह
.jpg)
(Picture Credit: Freepik)
ये भी हैं खास बातें
मूलांक 7 के जातकों की आर्थिक स्थिति को सामान्य कहा जा सकता है। क्योंकि राहु को एक आध्यात्मिक ग्रह माना गया है, ऐसे में इस मूलां के लोग दान-पुण्य में अधिक खर्च करते हैं। अगर इसने वैवाहिक जीवन की बात की जाए, तो वह खुशहाल बीतता है। इनके दोस्त कम ही बनते हैं, लेकिन जिससे भी यह लोग दोस्ती करते हैं, उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हैं। ये लोग अपनी महेतन के दम पर जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - Numerology: जीवन में आई हर मुसीबत का डटकर सामना करते हैं इस मूलांक के लोग, होती हैं ये कमियां
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।