अद्भुत हीलिंग पावर के साथ जन्म लेते हैं इस मूलांक के लोग, बातों से ही शांत कर देते हैं दूसरों का मन
आज हम आपको कुछ ऐसे मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अंक ज्योतिष शास्त्र में 'नेचुरल हीलर्स' का दर्जा दिया गया है। ...और पढ़ें

किन मूलांक के लोगों में होती है दूसरों को हील करने की शक्ति? (Picture Credit: Freepik)
HighLights
मूलांक 2 वाले लोग भावुक और शांत स्वभाव के होते हैं
अंक ज्योतिष में मूलांक 6 के लोग 'नेचुरल हीलर्स' माने जाते हैं
मूलांक 9 वाले लोग उत्साही और 'पैसेनेट हीलर' होते हैं
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आपकी जन्म की तारीख का आपको ऊपर जरूरी रूप से प्रभाव पड़ता है। अंक ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि आपकी जन्म की तारीख आपके कई राज खोल सकती है। आज हम कुछ ऐसे मूलांक की बात करेंगे, जो अपनी पॉजिटिव एनर्जी से दूसरों को भी हील करने का काम करते हैं।
बहुत इमोशनल होते हैं ये लोग
मूलांक 2 उन लोगों का होता है, जिसका जन्म किसी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को हुआ हो। इस मूलांक का संबंध चंद्रमा से माना गया है। ऐसे में इस मूलांक के लोग भावुक और शांत स्वभाव वाले होते हैं। मूलांक 2 के जातक बहुत ज्यादा भावुक (emotional), कल्पनाशील और शांतिप्रिय होते हैं। यह दूसरों की भावनाओं को बहुत अच्छे से समझते हैं और दूसरों को हील करने का काम भी करते हैं।
मूलांक 2 की खासियत
- मूलांक 2 के लोग केयरिंग नेचर के होते हैं।
- ये लोग दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
- प्यार के मामले में ये लोग वफादार साथी साबित होते हैं।
ये होते हैं नेचुरल हीलर्स
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 6 वाले लोग 'नेचुरल हीलर्स' (Natural Healers) माने जाते हैं। जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 माना जाता है। यह मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा शासित है, जिस कारण इन जातकों में सहानुभूति, प्रेम और धैर्य होता है। शुक्र ग्रह के प्रभाव से यह लोग दूसरों के भावनात्मक और शारीरिक दुखों को कम करने की अद्भुत क्षमता रखते हैं।
मूलांक 6 की खासियत
- मूलांक 6 वाले लोग निस्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा करते हैं।
- इनकी ऊर्जा सुखद होती है, जिससे लोग इनकी ओर आकर्षित होने से खुद को रोक नहीं पाते।
- ये जातक दुनिया में प्यार, सुंदरता और सामंजस्य (harmony) फैलाते का काम भी करते हैं।
इन्हें मिलता है पैसेनेट हीलर का दर्जा
अंक ज्योतिष में जिस व्यक्ति का जन्म किसी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 माना जाता है। मूलांक 9 के जातकों पर मंगल की ऊर्जा का प्रभाव पड़ता है। जिस कारण इस मूलांक के लोग उत्साही और 'पैसेनेट हीलर' (Passionate Healer) माने जाते हैं। यानी ये एक ऐसा मूलांक है, जो दूसरों को हील या उत्साहित करने के लिए अत्यंत समर्पित होता है। यह लोग बहुत जोशीले भी होते हैं, जिन्हें देखकर दूसरें लोगों में भी जोश भर जाता है।
खबरें और भी
मूलांक 9 की खासियत
- मूलांक 9 के लोग ऊर्जा से भरपूर होते हैं।
- अंक ज्योतिष शास्त्र में इन्हें योद्धा प्रवृत्ति का माना गया है।
- ये लोग मुश्किलों से नहीं डरते और उनका डटकर सामना करते हैं।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।