Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mohini Ekadashi 2024: धन प्राप्ति के लिए राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, शुभ कार्यों में भी मिलेगी सफलता

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 15 May 2024 01:02 PM (GMT+05:30)

    इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से जातक को ...और पढ़ें

    Mohini Ekadashi 2024: धन प्राप्ति के लिए राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप
    Mohini Ekadashi 2024: धन प्राप्ति के लिए राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप

    HighLights

    1. हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी मनाई जाती है।
    2. इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
    3. इस व्रत के पुण्य-प्रताप से जातक को सभी प्रकार के सांसारिक दुखों से मुक्ति मिलती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mohini Ekadashi 2024: हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी मनाई जाती है। यह पर्व भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस वर्ष 19 मई को मोहिनी एकादशी है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से जातक को सभी प्रकार के सांसारिक दुखों से मुक्ति मिलती है। साथ ही मान-सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होती है। शास्त्रों में निहित है कि एकादशी व्रत करने वाले साधकों को मृत्यु उपरांत मोक्ष की प्राप्ति होती है। अतः साधक एकादशी व्रत रख भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। अगर आप भी सुख, सौभाग्य और धन में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो मोहिनी एकादशी के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधिपूर्वक लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार भगवान विष्णु के नामों का मंत्र जप करें।

    यह भी पढ़ें: बेहद खतरनाक माना जाता है अंगारक योग, इन उपायों से पाएं निजात


    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक मोहिनी एकादशी पर 'ऊँ श्री प्रभवे नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु 'ऊँ श्री सुलोचनाय नम:' मंत्र का जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक मोहिनी एकादशी पर 'ऊँ श्री श्रीपतये नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कर्क राशि के जातक पूजा के समय 'ऊँ श्री योगिनेय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
    • सिंह राशि के जातक मोहिनी एकादशी के दिन 'ऊँ श्री दयानिधि नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कन्या राशि के जातक भगवान मत्स्य की कृपा पाने हेतु 'ऊँ श्री एकपदे नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
    • तुला राशि के जातक मोहिनी एकादशी पर 'ऊँ श्री केश्वाय नम:' मंत्र का जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक पूजा के समय ' ऊँ श्री वाराहय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
    • धनु राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु 'ऊँ श्री रामाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
    • मकर राशि के जातक मनोवांछित फल पाने हेतु 'ऊँ श्री गोपतये नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक मोहिनी एकादशी पर 'ऊँ श्री विश्वकर्मणे नम:' मंत्र का जाप एक माला जप करें।
    • मीन राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने हेतु 'ऊँ श्री श्रीहरये नम:' मंत्र का पांच माला जप करें।

    यह भी पढ़ें: नरक का दुख भोगकर धरती पर जन्मे लोगों में पाए जाते हैं ये चार अवगुण

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।