Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mangalwar Rules: मंगलवार के दिन क्या करें और क्या नहीं? रखें इन बातों का विशेष ध्यान

    Updated: Mon, 16 Feb 2026 05:53 PM (IST)

    हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन (Mangalwar Rules) भगवान हनुमान को समर्पित है। इस दिन श्रद्धापूर्वक पूजा करने से सभी संकट दूर होते हैं। साथ ही जीवन में ख ...और पढ़ें

    Mangalwar Rules: मंगलवार के नियम। (Ai Generated Image)

    Mangalwar Rules: मंगलवार के नियम। (Ai Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mangalwar Rules: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवता को समर्पित है। मंगलवार का दिन साहस और ऊर्जा के प्रतीक भगवान हनुमान को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि जो भक्त मंगलवार के दिन पूरी श्रद्धा से पवनपुत्र की पूजा करते हैं, उनके जीवन के सभी संकटों का नाश हो जाता है, लेकिन हनुमान जी की पूजा के कुछ नियम हैं। अगर इनका पालन न किया जाए, तो पूजा का पूरा फल नहीं मिलता है। आइए जानते हैं मंगलवार के दिन क्या करना चाहिए और किन कामों से बचना चाहिए?

    magh month

    Ai Generated Image

    मंगलवार को क्या करें? (Mangalwar Do's)

    मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना सबसे सरल उपाय माना गया है। अगर समय हो, तो सुंदरकांड का पाठ करें, इससे मानसिक शांति और आत्मविश्वास बढ़ता है।
    हनुमान जी भगवान राम के परम भक्त हैं। जहां राम नाम का जप होता है, वहां हनुमान जी खुद विराजमान होते हैं। पूजा के दौरान 'राम' नाम का जाप जरूर करें।
    मंगलवार को लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।
    इस दिन हनुमान जी को लाल चोला, लाल फूल और सिंदूर जरूर चढ़ाएं।
    इस दिन जरूरतमंदों को लाल मसूर की दाल, गुड़ या तांबे की वस्तुओं का दान करना चाहिए। इससे मंगल ग्रह के दोष शांत होते हैं।
    हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी हैं, इसलिए उनकी पूजा के दिन मन, वचन और कर्म से शुद्धता बनाए रखें।

    मंगलवार को क्या न करें? (Mangalwar Don'ts)

    • अगर हो पाए, तो मंगलवार के व्रत में नमक का सेवन न करें। इससे एकाग्रता बढ़ती है और व्रत का पूरा फल मिलता है।
    • मंगलवार को बाल कटवाना, शेविंग करना या नाखून काटना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन की हानि होती है।
    • इस दिन तामसिक भोजन का सेवन भूलकर भी न करें। इससे बजरंगबली नाराज हो सकते हैं।
    • मंगलवार को लोहे का सामान, कैंची, चाकू या काले रंग के कपड़े खरीदना अच्छा नहीं माना जाता है।
    • इस दिन दिन किसी कमजोर व्यक्ति या अन्य जीव को परेशान न करें।

    हनुमान जी पूजन मंत्र

    1. ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमितविक्रमाय
    प्रकट-पराक्रमाय महाबलाय सूर्यकोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा।

    2. ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय रामसेवकाय
    रामभक्तितत्पराय रामहृदयाय लक्ष्मणशक्ति
    भेदनिवावरणाय लक्ष्मणरक्षकाय दुष्टनिबर्हणाय रामदूताय स्वाहा।

    यह भी पढ़ें- Hanuman Chalisa Rules: हनुमान चालीसा का पाठ करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, यहां जानें जरूरी नियम

    यह भी पढ़ें- Lord Hanuman: मंगलवार के दिन करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जप, कर्ज की मुश्किलें होंगी समाप्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी