Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    माखन-मिश्री ही नहीं, ये चीजें भी हैं लड्डू गोपाल को प्रिय, जानिए भोग का पूरा नियम

    Updated: Thu, 14 May 2026 05:50 PM (GMT+05:30)

    लड्डू गोपाल को इन खास चीजों का भोग लगाएं, जो इस प्रकार हैं - ...और पढ़ें

    कान्हा को बेहद प्रिय हैं ये 5 भोग। Ai Generated Image

    कान्हा को बेहद प्रिय हैं ये 5 भोग। Ai Generated Image

    HighLights

    1. धनिया पंजीरी, खीर और मालपुआ कान्हा को विशेष रूप से प्रिय हैं

    2. बिना तुलसी दल के लड्डू गोपाल भोग स्वीकार नहीं करते

    3. भोग हमेशा शुद्ध और बिना लहसुन-प्याज का होना चाहिए

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में लड्डू गोपाल की सेवा एक बच्चे की तरह की जाती है, जिस घर में कान्हा का वास होता है, वहां सुख-शांति बनी रहती है। अक्सर भक्त लड्डू गोपाल को केवल माखन और मिश्री का ही भोग लगाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाल गोपाल को कुछ अन्य चीजें भी बहुत प्रिय हैं?

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर लड्डू गोपाल को उनकी पसंद के अनुसार भोग लगाया जाए, तो घर में सुख-समृद्धि आती है और संतान से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती हैं। तो आइए यहां लाला के प्रिय भोग के बारे में जानते हैं।

    baal gopal bhog 1

    Ai Generated Image

    लड्डू गोपाल के प्रिय भोग

    • धनिया पंजीरी - जन्माष्टमी हो या रोज की पूजा, धनिया पंजीरी कान्हा को बहुत पसंद है। यह न केवल सेहत के लिए अच्छी है, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जाती है।
    • खीर और रबड़ी - दूध से बनी चीजें जैसे चावल की खीर, मखाने की खीर या गाढ़ी रबड़ी लड्डू गोपाल को अर्पित करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
    • मालपुआ - मीठे मालपुए का भोग लगाने से कान्हा बेहद प्रसन्न होते हैं। माना जाता है कि इससे पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आती है।
    • मौसमी फल - कान्हा को ऋतु (मौसमी) के अनुसार फल जैसे केला, आम और खरबूजा अर्पित करना चाहिए।
    • केसरिया दूध - रात को सोने से पहले कान्हा को गुनगुना केसर दूध अर्पित करने की परंपरा कई घरों में है।

    भोग लगाने के नियम

    • भगवान विष्णु के अवतार होने के कारण लड्डू गोपाल को लगाए जाने वाले हर भोग में तुलसी दल जरूर रखें। इसके बिना उनका भोजन अधूरा माना जाता है।
    • जैसे एक बच्चे को समय पर भोजन चाहिए होता है, वैसे ही लड्डू गोपाल को सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम और रात का भोजन समय पर कराएं।
    • रसोई में भोजन बनाते समय ध्यान रखें कि भोजन पूरी तरह सात्विक हो।
    • भोग लगाने के बाद जल अर्पित करें।

    संतान सुख के लिए उपाय

    अगर आप संतान से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो लड्डू गोपाल को माखन-मिश्री में तुलसी दल मिलाकर भोग लगाएं। उनकी भक्ति भाव से सेवा करने से घर में खुशहाली आती है और बच्चों पर आने वाले संकट दूर हो जाते हैं।

    यह भी पढ़ें- गर्मी में लड्डू गोपाल की सेवा: सुबह के स्नान से लेकर रात के शयन तक, भूलकर भी न करें ये गलतियां

    यह भी पढ़ें- अगर घर में हैं दो लड्डू गोपाल, तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना लग सकता है दोष

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी