विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kuber Dev Mantra: शुक्रवार को पूजा के समय राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, आर्थिक संकटों से मिलेगी निजात

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Fri, 19 Jan 2024 08:00 AM (IST)

कालांतर में कुबेर देव ने अपने तपोबल से भगवान शिव को प्रसन्न किया था। उनकी कठिन भक्ति से प्रसन्न होकर ...और पढ़ें

Kuber Dev Mantra: शुक्रवार को पूजा के समय राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप
Kuber Dev Mantra: शुक्रवार को पूजा के समय राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप

HighLights

  1. सनातन धर्म में शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की विशेष पूजा की जाती है।
  2. कालांतर में कुबेर देव ने अपने तपोबल से भगवान शिव को प्रसन्न किया था।
  3. कुबेर देव की पूजा करने से साधक को आर्थिक संकटों से निजात मिलती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kuber Dev Mantra: सनातन धर्म में शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की विशेष पूजा की जाती है। कालांतर में कुबेर देव ने अपने तपोबल से भगवान शिव को प्रसन्न किया था। उनकी कठिन भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने कुबेर को धन देवता का वरदान दिया था। तत्कालीन समय से कुबेर की पूजा धन देवता के रूप में की जाती है। धार्मिक मत है कि कुबेर देव की पूजा करने से साधक को आर्थिक संकटों से निजात मिलती है। साथ ही सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। ज्योतिष भी धन सबंधी समस्या को दूर करने हेतु कुबेर की पूजा करने की सलाह देते हैं। अगर आप अभी आर्थिक संकटों से निजात पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी और धन देवता कुबेर जी की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय चंद्र राशि अनुसार इन मंत्रों का जाप करें।

यह भी पढ़ें: Jaya Ekadashi 2024: इस दिन मनाई जाएगी जया एकादशी, नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि

राशि अनुसार मंत्र जाप

  • मेष राशि के जातक कुबेर की कृपा पाने के लिए ‘ॐ कुबेराय नमः’ मंत्र का जप करें।
  • वृषभ राशि के जातक पूजा करते समय ‘ॐ शङ्करसखाय नमः’ मंत्र का जप करें।
  • मिथुन राशि के जातक शुक्रवार के दिन ‘ॐ महते नमः’ मंत्र का जप करें।
  • कर्क राशि के जातक पूजा करते समय ‘ॐ एकपिनाकाय नमः’ मंत्र का जप करें।
  • सिंह राशि के जातक शुक्रवार को ‘ॐ महाप्राज्ञाय नमः’ मंत्र का एक माला जप करें।
  • कन्या राशि के जातक शुक्रवार के दिन ‘ॐ पुण्यात्मने नमः’ मंत्र का एक माला जप करें।
  • तुला राशि के जातक कुबरे देव की कृपा पाने के लिए ‘ॐ यक्षाय नमः’ मंत्र का जप करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक कुबेर जी को प्रसन्न करने हेतु ‘ॐ यक्षराजे नमः’ मंत्र का जप करें।
  • धनु राशि के जातक शुक्रवार के दिन ‘ॐ नाथाय नमः’ मंत्र का एक माला जप करें।
  • मकर राशि के जातक कुबेर जी का आशीर्वाद पाने हेतु 'ॐ नित्येश्वराय नमः' मंत्र का जप करें।
  • कुंभ राशि के जातक शुक्रवार के दिन ‘ ॐ शिवपूजारताय नमः’ मंत्र का जप करें।
  • मीन राशि के जातक शुक्रवार को पूजा के समय‘ॐ सोमाय नमः’ मंत्र का जप करें।

यह भी पढ़ें: Ram Navami 2024 Date: साल 2024 में कब है राम नवमी? जानें- शुभ मुहूर्त, पूजा विधि एवं महत्व

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'