Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत के दिन राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, चमक जाएगी आपकी फूटी किस्मत

    Updated: Sun, 20 Oct 2024 05:22 PM (IST)

    प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही प्रभु को प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए। धार्मिक मान्यता है ...और पढ़ें

    Lord Shiv: प्रदोष व्रत के दिन क्या दान करें?
    Lord Shiv: प्रदोष व्रत के दिन क्या दान करें?

    HighLights

    1. हर महीने में प्रदोष व्रत 2 बार किया जाता है।
    2. इस दिन महादेव की पूजा होती है।
    3. प्रदोष व्रत की उपासना संध्याकाल में होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवान शिव को त्रयोदशी तिथि समर्पित है। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2024) किया जाता है। इस दिन महादेव की पूजा संध्याकाल में होती है। इस दिन जातक निमित्त व्रत रखते हैं। धार्मिक मत है कि प्रदोष व्रत विधिपूर्वक करने से साधक के सभी तरह के दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। इस दिन गरीब लोगों में दान जरूर करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि दान करने से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है और धन की कमी नहीं होती है। ऐसे में आइए इस लेख में जानते हैं कि किस राशि के जातक को किस चीज का दान करना चाहिए?

    प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat 2024 Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगी। इसके अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगी। इस प्रकार 29 अक्टूबर को कार्तिक मास का पहला प्रदोष व्रत मनाया जाएगा । इस दिन प्रदोष काल 5 बजकर 38 मिनट से लेकर शाम 8 बजकर 13 मिनट तक है।

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2024: कब है कार्तिक माह का पहला प्रदोष व्रत? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग

    राशि अनुसार करें दान

    • कार्तिक माह के प्रदोष व्रत पर मेष राशि के जातक गंगाजल में शहद मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें।
    • कार्तिक माह के प्रदोष व्रत पर वृषभ राशि के जातक गंगाजल में दूध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे शिव जी की कृपा प्राप्त होती है।
    • कार्तिक माह के प्रदोष व्रत पर मिथुन राशि के जातक कच्चे दूध में दूर्वा मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें। इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है।
    • कार्तिक माह के प्रदोष व्रत पर कर्क राशि के जातक शुद्ध दही से महादेव का अभिषेक करें।
    • कार्तिक माह के प्रदोष व्रत पर सिंह राशि के जातक गंगाजल में लाल पुष्प मिलाकर भगवान शंकर का अभिषेक करें।
    • कार्तिक माह के प्रदोष व्रत पर कन्या राशि के जातक गन्ने के रस से महादेव का अभिषेक करें। इससे महादेव प्रसन्न होते हैं।
    • कार्तिक माह के प्रदोष व्रत पर तुला राशि के जातक पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कार्तिक माह के प्रदोष व्रत पर वृश्चिक राशि के जातक गंगाजल में रोली मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे जातक के बिगड़े काम पूरे होते हैं।
    • कार्तिक माह के प्रदोष व्रत पर धनु राशि के जातक दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
    • कार्तिक माह के प्रदोष व्रत पर मकर राशि के जातक गंगाजल में साबुत मूंग मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कार्तिक माह के प्रदोष व्रत पर कुंभ राशि के जातक गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कार्तिक माह के प्रदोष व्रत पर मीन राशि के जातक गंगाजल में भांग के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे महादेव प्रसन्न होते हैं।

    यह भी पढ़ें: Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन पूजा के समय करें ये 5 आसान उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी