Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kamada Ekadashi 2025 Daan: कल है कामदा एकादशी, जरूर करें इन चीजों का दान, खुश होंगे भगवान विष्णु

    Updated: Mon, 07 Apr 2025 10:03 AM (GMT+05:30)

    कामदा एकादशी का दिन (Kamada Ekadashi 2025) बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन लोग भगवान विष्णु की भक्ति भाव से पूजा-अर्चना करते हैं। वहीं इस दिन दान का विश ...और पढ़ें

    Kamada Ekadashi 2025 Daan: कामदा एकादशी पर करें ये दान।
    Kamada Ekadashi 2025 Daan: कामदा एकादशी पर करें ये दान।

    HighLights

    1. एकादशी तिथि को बेहद शुभ माना गया है।
    2. एकादशी व्रत भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है।
    3. एकादशी माह में दो बार शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में आती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में कामदा एकादशी का व्रत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आती है। इस साल कामदा एकादशी 8 अप्रैल यानी कल मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कामदा एकादशी के दिन दान-पुण्य करने का भी विशेष महत्व है, तो चलिए जानते हैं कि इस तिथि पर क्या दान करना चाहिए?

    कामदा एकादशी पर करें ये दान (Kamada Ekadashi 2025 Daan List)

    अन्न दान

    अनाज का दान सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन गेहूं, चावल, दालें आदि का दान करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती और बरकत बनी रहती है। इसके साथ ही इस दिन भूखे को भोजन भी कराना चाहिए।

    वस्त्र दान

    कामदा एकादशी के दिन वस्त्रों का दान करना भी शुभ माना जाता है। आप जरूरतमंदों को कपड़े, धोती, चादर आदि जरूरत के कपड़े दान कर सकते हैं। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और यश और सम्मान की प्राप्ति होती है।

    यह भी पढ़ें: Kamada Ekadashi 2025: कामदा एकादशी व्रत में मां तुलसी के इन मंत्रों का करें जाप,भगवान विष्णु का मिलेगा आशीर्वाद

    धन दान

    अपनी क्षमतानुसार के अनुसार धन का दान करना भी उत्तम माना जाता है। आप किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को आर्थिक सहायता कर सकते हैं या किसी धार्मिक काम में अपना योगदान दे सकते हैं।

    जूते-चप्पल दान

    कामदा एकादशी के दिन जूते-चप्पल का दान करना भी शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे व्यक्ति को जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है और यात्राएं सुखद होती हैं।

    गुड़ और तिल का दान

    गुड़ और तिल का दान भी इस दिन शुभ माना जाता है। यह दान स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करता है।

    यह भी पढ़ें: Kamada Ekadashi 2025 Bhog: कामदा एकादशी व्रत में भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये भोग, जानें इसका महत्व

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी