Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अचानक बिगड़ने लगता है बना-बनाया करियर, कालसर्प दोष के इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 02:30 PM (IST)

    करियर में बार-बार रुकावट, अचानक असफलता या मेहनत के बाद भी सफलता न मिलना कालसर्प दोष से जुड़ा माना जाता है। इन बातों को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए ...और पढ़ें

    सपने में ऑफिस से जुड़ी बुरी घटनाएं नजर आना कालसर्प दोष का संकेत हो सकता है। (Picture Credit- AI Generated)

    सपने में ऑफिस से जुड़ी बुरी घटनाएं नजर आना कालसर्प दोष का संकेत हो सकता है। (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. कड़ी मेहनत के बाद भी करियर में असफलता मिलना कालसर्प दोष का संकेत।

    2. नाम और शोहरत में अचानक कमी आना भी इस दोष का प्रभाव।

    3. बुरे सपने और मानसिक तनाव कालसर्प दोष के प्रमुख लक्षण हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अपने करियर को लेकर सभी को चिंता रहती है। यह चिंता तब और बढ़ जाती है, जब अच्छा-खासा चल रहा करियर का ग्राफ एकदम से डाउन होना शुरू हो जाता है। लाख मेहनत करने के बाद भी असफलता ही हाथ लगती है और मन में एक अज्ञात भय बैठ जाता है। ज्‍योतिषीय गणनाओं के आधार पर कहा जा सकता है कि ऐसा तब होता है, जब कुंडली में कालसर्प दोष होता है।

    हालांकि, एक साधारण मनुष्‍य के लिए इसे समझ पाना आसान नहीं होता है। ऐसे में जीवन में कुछ ऐसी गतिविधियां होने लगती हैं, जो कुंडली में कालसर्प दोष के संकेत देती हैं।

    कड़ी मेहनत के बाद भी नहीं मिलती सफलता

    जातक कड़ी मेहनत कर रहा है और अनुशासन के साथ अपने सभी कार्यों को पूरा कर रहा है, मगर उसकी इस मेहनत पर किसी का ध्‍यान नहीं जाता है। न उसे प्रमोश मिल रहा है, न उसके अच्‍छे काम के लिए तारीफ की जा रही है। ऐसे में यह संकेत हो सकता है कि उसकी कुंडली में कालसर्प दोष हो।

    नाम और शोहरत में कमी आती है

    व्‍यक्ति के नाम के साथ अचानक एक ऐसी घटना को जोड़ दिया जाता है, जो उसकी सारी साख को खत्‍म कर देती है। व्‍यक्ति का नाम मिट्टी में मिल जाता है। कार्यस्‍थल पर कोई उसकी बातों पर विश्‍वास नहीं करता है। यह सब भी कालसर्प दोष के प्रभाव हो सकते हैं।

    kaal sarp dosh symptoms

    (Picture Credit- AI Generated)

    सताते हैं बुरे सपने

    सपने में केवल कार्यस्‍थल पर हुई घटनाओं का आना और उससे भय उत्‍पन्‍न होना भी कालसर्प दोष से पीडि़त लोगों के अनुभवों में से एक है। इसके अलावा जिन लोगों को करयिर से जुड़े नकारात्‍मक सपने आते हैं, वह भी इस दोष से पीडि़त हो सकते हैं।

    खबरें और भी

    गुप्त शत्रुओं का रहता है भय

    कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन से जलने वालों की संख्‍या बढ़ सकती है। कोई गुप्त शत्रु भी बन सकता है, जो आपके काम में कमियों को तलाशे और फिर उसे सबके आगे उजागर कर बड़ा मुद्दा बना दे। ऐसा जब होने लगे तो समझ लेना कि कुंडली में कालसर्प दोष की स्थितियां बनी हुई हैं।

    मानसिक तनाव

    यदि ऐसा हो कि सारी स्थितियां और परिस्थितियां आपके पक्ष मे हों मगर इसके बावजूद आपको किसी बात को लेकर चिंता सता रही हो। मानसिक तनाव ने आपकी रातों की नींद छीन ली हो, तो यह भी कालसर्प दोष के ही कारण हो सकते हैं।

    अतः यदि आपको यह सारी गतिविधियां अपने जीवन में नजर आ रही हैं, तो आपको भी कालसर्प दोष के प्रभावों को कम करने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का नियमित 108 बार जाप करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- कुंडली में कब और कैसे बनता है कालसर्प दोष? इन संकेतों से तुरंत करें पहचान

    यह भी पढ़ें- कालसर्प दोष से हैं परेशान? तो आज ही पहनें ये रत्न, आपकी हर परेशानी होगी कोसों दूर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।