Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jyeshtha Purnima पर लक्ष्मी जी की कृपा के लिए करें ये उपाय, नहीं होगी पैसों की किल्लत

    Updated: Fri, 30 May 2025 09:00 PM (IST)

    हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि के दिन पवित्र नदी में स्नान और जरूरमंद व गरीब व्यक्ति को दान करने का विशेष महत्व माना गया है। साथ ही इस तिथि पर आप कुछ उप ...और पढ़ें

    Jyeshtha Purnima 2025: ज्येष्ठ पूर्णिमा के उपाय।
    Jyeshtha Purnima 2025: ज्येष्ठ पूर्णिमा के उपाय।

    HighLights

    1. महत्वपूर्ण तिथियों में से एक है पूर्णिमा तिथि।
    2. इस दिन होती है लक्ष्मी जी और विष्णु जी की पूजा।
    3. इस दिन स्नान-दान का है विशेष महत्व।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। इस साल ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा बुधवार 11 जून को मनाई जाएगी। इस दिन पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और धन-समृद्धि की देवी, मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। इससे जातक को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही इस दिन पर कुछ विशेष उपाय करके आपके जीवन की कई समस्याओं का समाधान हो सकता है।

    इस समस्या से मिलेगा छुटकारा

    अगर आपके जीवन में बिना वजह की लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं, तो ऐसे में आपको पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करनी चाहिए। पूजा के दौरान विष्णु जी को सफेद चंदन का तिलक लगाएं। पूजा की समाप्ति के बाद खुद को भी सफेद रंग के चंदन का तिलक लगाएं। इसस आपको गृह क्लेश की स्थिति में लाभ देखने को मिल सकता है।

    धन लाभ के बनेंगे योग

    पूर्णिमा के दिन विधिवत रूप से माता लक्ष्मी का पूजन करें और उन्हें लाल रंग के फूल अर्पित करें। इसी के साथ आप लक्ष्मी जी को समर्पित कनकधारा स्त्रोत का पाठ भी कर सकते हैं। ऐसा करने से धन की देवी प्रसन्न होती हैं और साधक को सुख-समद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही जातक के लिए धन लाभ के योग भी बनते हैं।

    यह भी पढ़ें - Vat Savitri Purnima 2025: इस दिन मनाई जाएगी व्रट सावित्री पूर्णिमा, जानें पूजा नियम और शुभ मुहूर्त

    लक्ष्मी जी को अर्पित करें ये चीजें

    पूर्णिमा के दिन पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को हल्दी लागकर 11 कौड़ियां अर्पित करें। साथ ही माता लक्ष्मी के समक्ष घी का दीपक भी जलाएं। पूजा समाप्त होने के बाद इन कौड़ियों को अपने धन वाले स्थान या फिर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन संबंधी समस्याओं से आपको मुक्ति मिल सकती है।

    खबरें और भी

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    करें इन मंत्रों का जप

    ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय चंद्रमा को कच्चे दूध थोड़े से में चील और चावल मिलाकर अर्घ्य दें। इसके साथ ही ऊँ स्रां स्रीं स्रौं सः चन्द्रमसे नमः मंत्र का जप करें। इसी के साथ आप चंद्रमा को अर्घ्य देते समय ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम: मंत्र का जप भी कर सकते हैं। इससे आपको आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें - Jyeshtha Purnima 2025: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें ये पाठ, लक्ष्मी जी की कृपा से भरे रहेंगे धन भंडार

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।