Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    January 2025 Wedding Dates: जनवरी महीने में 10 दिन बजेगी शहनाइयां, पहले से जान लें सही डेट

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 06 Jan 2025 04:34 PM (IST)

    सूर्य देव के धनु और मीन राशि में गोचर करने पर खरमास लगता है। इस दौरान गुरु का प्रभाव क्षीण हो जाता है। देवगुरु बृहस्पति (January 2025 Wedding Dates) श ...और पढ़ें

    January 2025 Wedding Dates: कब समाप्त होगा खरमास?
    January 2025 Wedding Dates: कब समाप्त होगा खरमास?

    HighLights

    1. सनातन धर्म में माघ महीने का विशेष महत्व है।
    2. विवाह के लिए माघ का महीना बेहद शुभ होता है।
    3. माघ माह की पंचमी पर वसंत पंचमी मनाई जाती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। January 2024 Vivah Muhurat: सनातन धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। यह पर्व सूर्य देव के मकर राशि में गोचर करने की तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है। साथ ही दान-पुण्य किया जाता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य देव के मकर राशि में गोचर करने के साथ ही खरमास समाप्त हो जाता है। इस वर्ष 14 जनवरी को मकर संक्रांति है। इस दिन से खरमास समाप्त हो जाएगा। खरमास समाप्त होने के बाद से सभी प्रकार के मांगलिक कार्य किये जाएंगे। इसके साथ ही विवाह के कार्यक्रम भी किए जाएंगे। आइए, जनवरी महीने की विवाह मुहूर्त की तिथियां जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: घर पर इस तरह करें भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह, सुख-समृद्धि की नहीं होगी कमी

    कब समाप्त होगा खरमास?

    ज्योतिषियों की मानें तो 14 जनवरी को सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन सूर्य देव सुबह 08 बजकर 55 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस शुभ अवसर पर मकर संक्रांति मनाई जाएगी। अतः 14 जनवरी को खरमास समाप्त होगा। इस दिन से सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जाएंगे।

    जनवरी माह विवाह मुहूर्त

    • 16 जनवरी को माघ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया है। इस दिन मघा नक्षत्र का संयोग है।
    • 17 जनवरी को माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। इस दिन मघा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग है।
    • 19 जनवरी को माघ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी है। इस दिन उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र का संयोग है।
    • 20 जनवरी को माघ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी है। इस दिन हस्त और चित्रा नक्षत्र का निर्माण हो रहा है।
    • 21 जनवरी को माघ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी है। इस दिन चित्रा और स्वाति नक्षत्र का संयोग है।
    • 22 जनवरी को माघ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी है। इस दिन चित्रा और स्वाति नक्षत्र का संयोग है।
    • 23 जनवरी को माघ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी है। इस दिन चित्रा और स्वाति नक्षत्र का संयोग है।
    • 24 जनवरी को माघ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी है। इस दिन अनुराधा नक्षत्र का संयोग है।
    • 25 जनवरी को माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी है। इस दिन ज्येष्ठा नक्षत्र का संयोग है।
    • 26 जनवरी को माघ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी है। इस दिन मूल नक्षत्र का संयोग है।
    • 27 जनवरी को माघ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी एवं चतुर्दशी है। इस दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का संयोग है।

    यह भी पढ़ें: इन रस्मों के बिना अधूरा है हिंदू विवाह, जानें इनका धार्मिक महत्व

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी