विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की...' जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें कृष्ण भक्ति से भरे ये खूबसूरत संदेश

Published: Fri, 04 Sep 2026 06:10 AM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2026 04:19 PM (IST)

जन्माष्टमी (Janmashtami Wishes) के पावन अवसर पर अपनों को भेजने के लिए कृष्ण भक्ति से भरे खूबसूरत संदेश और शुभकामनाएं। ...और पढ़ें

जन्माष्टमी के शुभ संदेश (AI-Generated image)

जन्माष्टमी के शुभ संदेश (AI-Generated image)

HighLights

  1. जन्माष्टमी पर प्रियजनों को भेजें भक्तिपूर्ण शुभकामना संदेश।

  2. भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का विशेष धार्मिक महत्व।

  3. कृष्ण भक्ति से भरे सुंदर और प्रेरणादायक संदेश।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2026) का दिन भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन को याद करने का अवसर है। हर साल यह पर्व भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाया जाता है। 

वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 04 सितंबर को देशभर में जन्माष्टमी का महापर्व मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करने का अधिक महत्व है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, लड्डू गोपाल की पूजा करने से साधक को जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

इस अवसर पर लोग अपने प्रियजनों जन्माष्टमी के पर्व की शुभकामनाएं (Janmashtami Wishes in Hindi) देते हैं। ऐसे में हम आर्टिकल में आपके लिए लेकर आए हैं जन्माष्टमी के शुभ संदेश, जिनके द्वारा आप अपनों को पर्व की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं इन हिंदी (Janmashtami Ki Hardik Shubhkamnaye in Hindi)

माखन चुराकर जिसने खाया,
बंसी बजाकर जिसने नचाया।
खुशी मनाओ उसके जन्म दिन की,
जिसने दुनिया को प्रेम सिखाया।

WhatsApp Image 2026-09-01 at 8.07.05 PM

नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की,
हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की।
कृष्ण जन्म के इस पावन पर्व पर,
आपको और परिवार को बधाई कमाल की।

Janmashtami 2026 (6)

मुरली मनोहर, गोपी नंदन,
उनके चरणों में शत-शत वंदन।
दूर करें वो आपके सारे दुख-दर्द,
जीवन महके जैसे चंदन।

WhatsApp Image 2026-09-01 at 8.07.05 PM (2)

राधा की चाहत, राधा का प्यार,
राधा की शान, कृष्ण व्यवहार।
गोकुल में जो करे सदा निवास,
मुबारक हो आपको जन्माष्टमी का त्योहार।

Janmashtami 2026 (7)

प्रेम से कृष्णा का नाम जपो,
दिल की हर इच्छा पूरी होगी।
कृपा बरसेगी कान्हा की ऐसी,
जिंदगी आपकी कभी न अधूरी होगी।

Janmashtami 2026 (8)

पलकें झुकें और नमन हो जाए,
मस्तक झुके और वंदन हो जाए।
ऐसी नजर कहां से लाऊं मेरे कन्हैया,
कि आपको याद करूं और दर्शन हो जाए।

Janmashtami 2026 (9)

गोकुल में जिसने किया निवास,
उसने रचा है अनोखा इतिहास।
यशोदा मैया के प्यारे लाल,
पूरी करें आपकी हर एक आस।

Janmashtami 2026 (11)

रूप बड़ा प्यारा है, चेहरा बड़ा निराला है,
बड़ी से बड़ी मुसीबत को कन्हैया ने टाला है।
आओ मिलकर मनाएं उनका जन्मदिन,
जिसने इस पूरी दुनिया को संभाला है।

Janmashtami 2026 (10)

श्री कृष्ण के कदम आपके घर आएं,
आप खुशियों के दीप जलाएं।
परेशानी आपसे आंखें चुराए,
कृष्ण जन्मोत्सव की बहुत शुभकामनाएं।

Janmashtami 2026 (12)

माखन का कटोरा, मिश्री का थाल,
मिट्टी की महक, बारिश की फुहार।
राधा की उम्मीदें, कृष्ण का प्यार,
मुबारक हो आपको जन्माष्टमी का त्योहार।

Janmashtami 2026 (13)

छीन कर माखन जो खा गया,
सबके मन को जो भा गया।
उसी नटखट कन्हैया का जन्मदिन,
आज हमारे आंगन में आ गया।

कन्हैया की महिमा, कन्हैया का प्यार,
कन्हैया में श्रद्धा, कन्हैया से संसार।
मुबारक हो आपको जन्माष्टमी का त्योहार,
कृपा करें आप पर देवकीनंदन हर बार।

हाथी घोड़ा पालकी,जय कन्हैया लाल की
आनंद उमंग भयो जय कन्हैया लाल की
आपको जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

 (All Pic Credit- AI-Generated image)

यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण की बाल लीला से जुड़ा है दही हांडी उत्सव, जानिए कैसे शुरू हुई यह परंपरा

यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए करें ये 4 उपाय, पूरे साल घर में बनी रहेगी खुशहाली

यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी 2026: लड्डू गोपाल को क्या चढ़ाएं? 56 भोग के अलावा इन 10 चीजों से भी खुश हो जाते हैं कान्हा