Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या सच में अशुभ होता है बिल्ला को देखना, जानिए इससे जुड़े कुछ और संकेत

    Updated: Thu, 22 May 2025 06:54 PM (IST)

    आपने कई लोगों को तरह-तरह के जानवर पालते देखा होगा। कुछ लोग कुत्ता पालना पसंद करते हैं तो वहीं कुछ कई लोग बिल्ली पालते हैं। कुछ मान्यताओं के अनुसार बिल ...और पढ़ें

    बिल्ली से जुड़े शुभ और अशुभ संकेत।
    बिल्ली से जुड़े शुभ और अशुभ संकेत।

    HighLights

    1. कई लोग बिल्ली पालना करते हैं पसंद।
    2. बिल्ली से मिलते हैं शुभ-अशुभ संकेत।
    3. बिल्ली का सपने में आना है खास संकेत।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बिल्ली का दिखना एक सामान्य घटना लग सकता है। लेकिन कई बार यह आपको कुछ संकेत भी देती है। कुछ लोग मानते हैं कि बिल्ली का दिखना शुभ होता है, जबकि कई लोग बिल्ली को अशुभ भी मानते हैं। दरअसल बिल्ली से जुड़े कुछ संकेत शुभ माने जाते हैं, तो वहीं कुछ संकेत अशुभ भी हो सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बिल्ली से जुड़े कौन से संकेत आपके लिए शुभ हो सकते हैं और किन संकेतों के दिखने पर सावधान हो जाना चाहिए। 

    शुभ होता है ये संकेत

    मान्यताओं के अनुसार, सुबह-सुबह बिल्ली का दिखना एक एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इसका अर्थ है कि आपके घर किसी मेहमान का आगमन होने वाला है या आप आप अचानक अपने किसी दोस्त से भी मिल सकते हैं। 

    (Picture Credit: Freepik)

    सपने में बिल्ली आना

    स्वप्न शास्त्र में यह माना गया है कि अगर आपने सपने में बिल्ली दिखाई देती है, तो यह एक शुभ सपना  है। इसे धन प्राप्ति और सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है। इसका अर्थ यह माना जाता है कि आपको जल्द ही धन लाभ होने वाला है। 

    ये होते हैं अशुभ संकेत

    काली बिल्ली को एक अशुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। कई मान्यताओं के अनुसार, अगर कोई बिल्ली आपका रास्ता को काट देती है, तो यह एक अशुभ संकेत है। इसलिए कई लोग बिल्ली के रास्ता काटने पर तरह-तरह के उपाय करते हैं। वहीं यह भी माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति को दो बिल्लियां आपस में लड़ते हुए दिख जाएं, तो यह घर में लड़ाई-झगड़े का संकेत देता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Swapna Shastra: सपने में शनिदेव ने दिए हैं दर्शन, तो समझ जाइए मिलने वाली है कोई गुड न्यूज

    कैसा होता है बिल्ली पालना

    वास्तु शास्त्र में बिल्ली पालना शुभ माना गया है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, बिल्ली आपके सौभाग्य को बढ़ाती है। वास्तु के मुताबिक गोल्डन रंग की बिल्ली पालना सबसे ज्यादा शुभ होता है। साथ ही यह भी माना जाता है कि बिल्ली पाने पर व्यक्ति काले जादू के प्रभाव से दूर रहता है।

    यह भी पढ़ें - Feng Shui Tips: घर में पॉजिटिविटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये फेंगशुई टिप्स, बनी रहेगी खुशहाली

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।