विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंदिरा एकादशी पर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 4 गलतियां? छिन सकता है पूर्वजों का आशीर्वाद

Published: Sun, 04 Oct 2026 05:41 PM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2026 08:26 AM (IST)

इंदिरा एकादशी पितृ पक्ष के दौरान पूर्वजों की शांति के लिए मनाई जाती है, जिसमें भगवान विष्णु की पूजा होती ...और पढ़ें

इंदिरा एकादशी पर न करें ये गलतियां, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद (Picture Credit: AI Generated)

इंदिरा एकादशी पर न करें ये गलतियां, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. इंदिरा एकादशी पर तामसिक भोजन का सेवन बिल्कुल न करें।

  2. क्रोध करने और बुजुर्गों को सताने से बचें।

  3. पितरों के लिए तर्पण व पिंड दान अवश्य करें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 6 अक्टूबर को इंदिरा एकादशी मनाई जा रही है। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष महत्व है। पितृ पक्ष के दौरान पड़ने के कारण यह दिन मुख्य रूप से पूर्वजों की शांति के लिए समर्पित है। इस अवसर पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। 

इस अवसर पर लोग पूर्वजों को प्रसन्न करने के लिए तर्पण और पिंड दान जैसे कर्म करते हैं। वहीं अगर आप इस दिन कुछ गलतियां करते हैं, तो पूजा का पूर्ण फल भी नहीं मिलता है और पूर्वज भी आपसे नाराज हो सकते हैं। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि इंदिरा एकादशी के दिन कौन से काम नहीं करने चाहिए।

तामसिक भोजन करना

एकादशी के दिन लोग विष्णु जी को प्रसन्न करने के लिए व्रत-उपवास करते हैं। ऐसे में यदि आप इस दिन तामसिक भोजन करेंगे तो कभी भी विष्णु जी की पूजा का फल नहीं मिलेगा कर न ही पूर्वजों की कृपा प्राप्त होगी। आपको इस दिन मुख्य रूप से लहसुन-प्याज और अन्य तामसिक चीजों को भोजन में शामिल करने से बचना चाहिए।

ज्यादा क्रोध करना

इंदिरा एकादशी की तिथि विष्णु जी के पूजन के लिए विशेष मानी जाती है। अगर आप इस दिन श्रद्धा से ईश्वर का पूजन करते हैं और पूर्वजों के लिए आभार व्यक्त करते हैं, तो जीवन में सदैव उनकी कृपा बनी रहती है।

वहीं अगर आप इस दिन बिना वजह किसी पर भी क्रोध करते हैं या किसी को भी अपशब्द कहते हैं, तो पूजा स्वीकार्य नहीं मानी जाती है। आप इस दिन किसी के ऊपर भी क्रोध करने से बचें।

बुजुर्गों को सताना

ऐसा माना जाता है कि आपके पूर्वज सबसे ज्यादा नाराज तभी होते हैं, जब आप घर के बड़े-बुजुर्गों का सम्मान नहीं करते हैं। इंदिरा एकादशी के दिन आप भूलकर भी किसी बुजुर्ग को परेशान न करें, नहीं तो घर में पितृ दोष लग सकता है। इस दिन आपको सभी से अच्छा व्यवहार करना चाहिए।

पितरों के लिए तर्पण न करना

अगर आप इंदिरा एकादशी के दिन किसी भी कारण से पूर्वजों के नाम से तर्पण नहीं करते हैं, तो इससे आपके पितर नाराज हो सकते हैं और घर में पितृ दोष लग सकता है। आपको इस दिन तर्पण, पिंड दान और पूर्वजों के नाम से दान अवश्य करना चाहिए।

अगर आप भी इंदिरा एकादशी के दिन यहां बताई गलतियों में से कोई भी गलती करेंगे, तो पूर्वजों के आशीर्वाद से वंचित रहेंगे।

यह भी पढ़ें- Indira Ekadashi 2026 Date: कब है इंदिरा एकादशी? नोट करें शुभ मुहूर्त और दुर्लभ संयोग

यह भी पढ़ें- पितृ पक्ष की इंदिरा एकादशी पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट करें डेट और शुभ मुहूर्त

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।