Holi 2026 Date: कब मनाई जाएगी होली? अभी नोट करें होलिका दहन की तिथि और शुभ मुहूर्त
सनातन धर्म में फाल्गुन माह में होली (Holi 2026) के पर्व को बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन देशभर लोगों में खास उत्साह देखने को मिलता है। इ ...और पढ़ें

फाल्गुन का खास पर्व है होली 2026 (Image Source: AI-Generated)
HighLights
फाल्गुन में होली मनाई जाती है।
इससे के दिन पहले होलिका दहन किया जाता है।
होली को प्यार और खुशी का प्रतीक माना जाता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 02 फरवरी (Falgun Month 2026 Start Date) से फाल्गुन माह की शुरुआत होगी। इस माह में कई पर्व मनाए जाते हैं, जिनमें होली का त्योहार भी शामिल है। होली के आने हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत और वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक माना जाता है।
होली के शुभ अवसर पर लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर गले मिलते हैं और घरों में कई तरह के पकवान बनाते हैं। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि होलिका दहन और होली की डेट एवं शुभ मुहूर्त के बारे में।
-1765783474176.jpg)
(Image Source: AI-Generated)
होलिका दहन 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2026 Date and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, होलिका दहन 03 मार्च को किया जाएगा। होलिका दहन करने का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 22 मिनट से रात 08 बजकर 50 मिनट तक है।
होली 2026 डेट (Holi 2026 Date )
वैदिक पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में होली का पर्व 04 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन देशभर में उत्साह के साथ होली का पर्व मनाया जाएगा।
जरूर करें ये काम
होली की कथा भक्त प्रहलाद और नरसिंह भगवान से संबधित है। इसलिए इस दिन नरसिंह भगवान और होलिका माता की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दिन पूजा के दौरान विधिपूर्वक मंत्रों का जप करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पूजा करने से श्रीहरि की कृपा से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और बिगड़े काम पूरे होते हैं।
खबरें और भी
इस दिन दान करने का विशेष महत्व है। ऐसे में होली के दिन पूजा करने के बाद मंदिर या गरीब लोगों में अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करें। ऐसा माना जाता है कि दान करने से धन लाभ के योग बनते हैं और जीवन में किसी भी कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।
ऐसे दूर करें नजर दोष
अगर आप नजर दोष का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में होलिका दहन की राख से जुड़ा उपाय करना बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। होलिका दहन की राख को पीड़ित व्यक्ति के सिर से 7 बार उतारें और इसके बाद राख को चौराहे पर फेंक आएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से नजर दोष की समस्या से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
यह भी पढ़ें- Dream Astrology: नए साल के दिन इन सपनों को देखने से मिलते हैं खास संकेत, वर्ष 2026 होगा खुशियों से भरा
यह भी पढ़ें- New Year 2026: नए साल से पहले रोजाना करें ये काम, मिलेगा अच्छा रिजल्ट
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'