यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Holi 2024: होली पर इन चीजों का दान आपकी तिजोरी को कर सकता है खाली, भूलकर भी न करें अनदेखा
होली का पर्व सनातन धर्म में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस साल यह पर्व फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि यानी 25 मार्च को मनाया जाएगा। ऐसा कहा जाता ह ...और पढ़ें

HighLights
- फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व मनाया जाता है।
- इस साल यह पवित्र पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा।
- इस दिन कई प्रकार की धार्मिक विधियां भी की जाती हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Holi 2024: फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व मनाया जाता है। इस साल यह पवित्र पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा। जहां एक तरफ होली में रंग व गुलाल खेलने की प्रथा है, वहीं होलिका दहन के दिन कई प्रकार के ज्योतिष उपाय किए जाते हैं। इन चीजों के चलते कई बार ऐसा होता है कि लोग शुभ फलों की प्राप्ति के लिए इस दिन दान पर भी जोर देते हैं, जो कि पूरी तरह से मना है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि इस विशेष दिन पर किन चीजों के दान से बचना चाहिए।
.jpg)
होली पर न करें इन चीजों का दान
कपड़ो का दान - आमतौर पर कपड़ों का दान बहुत अच्छा माना जाता है, लेकिन होलिका दहन और होली के दिन कपड़ों का दान बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन दोनों दिन कपड़े का दान करने से व्यक्ति के जीवन से सुख-समृद्धि और खुशहाली चली जाती है। साथ ही जीवन भर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
पैसों का दान - होलिका दहन और होली के दिन धन का दान बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है। कहा जाता है कि जो लोग यह दान करते हैं उन्हें दरिद्रता का सामना करना पड़ता है। साथ ही माता लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। ऐसे में इस दिन गलती से भी पैसों का दान न करें।
सुहाग की चीजों का दान - ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन के दिन सुहागिन महिलाओं को भूलकर भी अपनी सुहाग वाली चीजों का दान किसी दूसरी महिला को नहीं करना चाहिए। यह पति के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता हैं। साथ ही कुंडली में शुक्र की स्थिति कमजोर हो जाती है। इसलिए कोशिश करें कि इस दिन ऐसा न हो।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Rangbhari Ekadashi 2024: रंगभरी एकादशी पर करें श्री हरि स्तोत्र का पाठ, जीवन की परेशानियों का होगा अंत
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।