विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हैप्पी ओणम 2026: प्रियजनों को भेजें प्यार, समृद्धि और खुशियों से भरे ये बधाई संदेश; दोगुना हो जाएगा त्योहार का जश्न

Published: Wed, 26 Aug 2026 01:12 PM (IST)

ओणम 2026 का मुख्य दिन थिरुवोणम 26 अगस्त को मनाया जा रहा है, जो केरल और दक्षिण भारत में संस्कृति, ...और पढ़ें

ओणम 2026 पर भेजें दिल छू लेने वाले संदेश

ओणम 2026 पर भेजें दिल छू लेने वाले संदेश

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारत के अलग-अलग राज्यों में विभिन्न तरह के त्योहार मनाये जाते हैं और ओणम भी उन्हीं में से एक है। केरल और दक्षिण भारत के राज्य में बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ इसे मनाया जाता है। यह त्योहार केवल धार्मिक आस्था से ही नहीं, बल्कि केरल की संस्कृति, परंपरा, फसल और सामूहिक खुशियों का भी प्रतीक माना जाता है।

इस वर्ष 10 दिनों का ओणम उत्सव की शुरुआत 16 अगस्त 2026, रविवार से हुई थी। आज यानी 26 अगस्त 2026, बुधवार के दिन इसका सबसे जरूरी दिन थिरुवोणम मनाया जा रहा है। मलयालम कैलेंडर के मुताबिक, ओणम चिंगम महीने में आता है और इसे दक्षिण भारत में नई शुरुआत, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।

ओणम 2026 के शुभ अवसर पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ खुशियां बांटने के साथ उन्हें दिल से शुभकामनाएं दें। अगर आप भी अपने परिवार या प्रियजनों को इस ओणम खास अंदाज में शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यह दिए गए हैं खूबसूरत ओणम संदेश और शुभकामनाएं।

ओणम 2026 शुभकामनाएं (Happy Onam 2026 Wishes)

WhatsApp Image 2026-08-26 at 12.50.33 PM

फूलों की रंगोली सजे आपके द्वार,
सुख-समृद्धि लाए ओणम का त्योहार।
राजा महाबली का मिले आपको आशीर्वाद,
खुशियों और उल्लास से भर जाए आपका संसार।
ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं!

WhatsApp Image 2026-08-26 at 12.53.14 PM

नावों की दौड़ और साध्या की थाल,
मुबारक हो आपको ओणम का यह साल।
प्रकृति ने ओढ़ी है हरियाली की चादर,
आपके जीवन में भी हो खुशियों की बौछार।
शुभ ओणम!

WhatsApp Image 2026-08-26 at 12.56.03 PM

ओणम का यह प्यारा त्योहार,
लाए आपके जीवन में खुशियां अपार।
महके आपका घर-आंगन फूलों सी सुवास से,
और दिल भरा रहे हमेशा अपनों के प्यार से।
हैप्पी ओणम!

ओणम 2026 शुभ संदेश (Onam 2026 Auspicious Wishes)

स्वादिष्ट साध्या, खूबसूरत पूकलम (फूलों की रंगोली) और सर्प नौका दौड़ का यह त्योहार आपके जीवन में उल्लास के नए रंग भर दे। आपको और आपके परिवार को ओणम की बहुत-बहुत बधाई!

जिस तरह ओणम पर घर-आंगन फूलों से सजता है, वैसे ही आपका जीवन भी खुशियों और सफलताओं से महकता रहे। हैप्पी ओणम! 

happy onam festival 2026 wishes quotes messages greetings for family and friends in hindi

परिवार और करीबियों के लिए

ओणम का यह पावन पर्व आपके और हमारे परिवार के लिए सुख, शांति, अच्छा स्वास्थ्य और अपार समृद्धि लेकर आए। राजा महाबली का आशीर्वाद हम सब पर हमेशा बना रहे। ओणम की ढेरों शुभकामनाएं! 

दूर रहकर भी इस त्योहार की मिठास कम नहीं होती। ओणम के इस शुभ अवसर पर मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और सुनहरे भविष्य की कामना करता हूं। शुभ ओणम!

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।