यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर करें इन विशेष चीजों का दान, दूर होंगी जीवन की सारी विपदाएं
हनुमान जयंती सनातन धर्म का बहुत बड़ा पर्व माना जाता है। इस साल यह त्योहार 23 अप्रैल को मनाया जाएगा। ऐसा कहा जाता है कि जो साधक इस विशेष दिन (Hanuman J ...और पढ़ें

HighLights
- हनुमान जयंती भगवान हनुमान के जन्म का प्रतीक है।
- हनुमान जयंती सनातन धर्म का बहुत बड़ा पर्व माना जाता है।
- इस साल की पहली हनुमान जयंती 23 अप्रैल को मनाई जाएगी।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती साल में दो बार आती है। एक चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा और दूसरी कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को। इस साल की पहली हनुमान जयंती 23 अप्रैल, 2024 दिन मंगलवार को मनाई जाएगी। मंगलवार को पड़ने की वजह से इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है।
ऐसा माना जाता है कि हनुमान पूजन से जीवन के बड़े से बड़े संकट को आसानी से दूर किया जा सकता है। वहीं, इस दिन को लेकर ज्योतिष में कुछ दान के बारे में बताया गया है, जिसे करने से मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।
अनाज का करें दान
हनुमान जयंती पर अनाज का दान बड़ा लाभकारी माना जाता है। इस दिन अनाज का दान करने से घर में कभी धन का अभाव नहीं रहता है। साथ ही आए के नए स्रोत खुलते हैं। इसके साथ ही इस दिन अनाज का दान करने से मां अन्नपूर्णा प्रसन्न रहती हैं। यही वजह है कि इस इसका इतना महत्व है।
लड्डुओं का करें दान
हनुमान जी को लड्डू अति प्रिय हैं। इसीलिए हनुमान जयंती पर लड्डुओं के दान को विशेष माना गया है। इसके साथ इसका भोग भी उन्हें लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में शुभता का वास होता है। साथ ही भगवान हनुमान प्रसन्न होकर घर की सारी विपदाएं दूर करते हैं।
खबरें और भी
सिंदूर का करें दान
हनुमान जी को सिन्दूर के साथ लाल रंग का चोला अर्पित करना बेहद कल्याणकारी माना जाता है, जो साधक हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर सिन्दूर का दान करते हैं उन्हें प्रभु श्रीराम और माता सीता की कृपा प्राप्त होती हैं। बता दें, अपने सिन्दूर का दान भूलकर भी न करें, यह दान बाजार से खरीदकर किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Kamada Ekadashi 2024: इस दिन है हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी, जानिए पारण का समय-तिथि और मान्यताएं
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'