Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hanuman Janmotsav पर बजरंगबली को राशि अनुसार अर्पित करें उनकी प्रिय चीजें, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास

    Updated: Sun, 06 Apr 2025 01:03 PM (IST)

    हनुमान जन्मोत्सव का पर्व लोग हर साल श्रद्धापूर्वक के साथ मनाते हैं। इस दिन भक्त हनुमान जी की पूजा करते हैं और कठिन उपवास का पालन करते हैं। हिंदू पंचां ...और पढ़ें

    Hanuman Janmotsav पर जरूर करें ये काम।
    Hanuman Janmotsav पर जरूर करें ये काम।

    HighLights

    1. हनुमान जन्मोत्सव का दिन अपार भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक है।
    2. हनुमान जी की पूजा करने से मंगल दोष का निवारण होता है।
    3. हनुमान जी की पूजा से प्रभु श्री राम प्रसन्न होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हनुमान जन्मोत्सव भगवान हनुमान के जन्म का प्रतीक है, जो श्री राम और सीता माता के परम भक्त हैं। हिंदू धर्म हनुमान जन्मोत्सव का पर्व 12 अप्रैल को मनाया जाएगा। बजरंगबली भक्ति, शक्ति और निस्वार्थता के प्रतीक माने जाते हैं। इस दिन (Hanuman Janmotsav 2025 Date) श्रद्धापूर्वक भगवान हनुमान की पूजा करने से सभी मनोकामनाओं की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए यहां राम भक्त को प्रसन्न करने के लिए उन्हें राशि अनुसार क्या चढ़ाना चाहिए, आइए जानते हैं।

    हनुमान जी को चढ़ाएं ये चीजें (Hanuman Ji Ko Chadhaye Ye Chijen)

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान जी को लाल चोला अर्पित करना चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को भगवान हनुमान को दूध से बनी चीजें चढ़ानी चाहिए।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक को बजरंगबली को मीठे पान का भोग लगाना चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातक को तुलसी की माला वीर हनुमान को अर्पित करनी चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि के जातक को नारंगी चोला भगवान हनुमान को चढ़ाना चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को पवन पुत्र को गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Kamada Ekadashi 2025 Bhog: कामदा एकादशी व्रत में भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये भोग, जानें इसका महत्व

    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को हनुमान जी को पंचामृत चढ़ाना चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक को वीर हनुमान को लड्डूओं का भोग लगाना चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के जातक को हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान जी को तुलसी पत्र अर्पित करने चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को हनुमान जी को शमी पत्र चढ़ाने चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक को भगवान हनुमान को केले का भोग लगाना चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि के जातक को वीर बजरंग बली को बेसन के लड्डओं का भोग लगाना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Hanuman Janmotsav 2025 Date: 11 या 12 अप्रैल…हनुमान जन्मोत्सव कब है? यहां जानें सही डेट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी