यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gita Updesh: इन चीजों पर कभी न करें घमंड, वरना रुक जाएगी आपकी तरक्की
भगवत गीता (Bhagavad Gita Updesh) के रोजाना पाठ से साधक पर भगवान विष्णु की कृपा तो बरसती ही है साथ ही मानसिक शांति का भी अनुभव होता है। इस प्रकार आज के ...और पढ़ें

HighLights
- रोजाना गीता पाठ से मिलते हैं कई सारे फायदे।
- मानसिक शांति भी प्रदान करता है गीता का पाठ।
- विदेशों में भी प्रचलित है भगवत गीता के उपदेश।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवत गीता में युद्ध भूमि में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए ज्ञान का वर्णन मिलता है। यह ज्ञान उस समय अर्जुन के लिए लाभकारी सिद्ध हुआ था और आज के समय में व्यक्ति मात्र के लिए प्रेरणा का काम कर रहा है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि गीता के अनुसार, व्यक्ति को अपनी किन चीजों पर घमंड नहीं करना चाहिए, वरना वह जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ सकता।
कभी नहीं होती उन्नति
कई लोग अपने ज्ञान पर घमंड कर बैठते हैं। गीता में श्री कृष्ण कहते हैं कि ज्ञान हमेशा विनम्रता के साथ आता है। ऐसे में व्यक्ति को कभी भी अपने ज्ञान पर घमंड नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने पर ज्ञान ज्यादा दिनों तक नहीं टिकता। ज्ञान पर घमंड करने वाला व्यक्ति कभी अपने क्षेत्र में उन्नति नहीं कर सकता।
.jpg)
घमंड बन सकता है मुसीबत
कुछ लोगों को अपने धन पर भी घमंड होता है और इसके जरिए वह दूसरे लोगों को नीचा दिखाने की कोशिश भी करते हैं। लेकिन इस विषय में गीता में कहा गया है कि ऐसा करने वाला व्यक्ति कभी सुखी नहीं रहता। क्योंकि धन हमेशा किसी के पास नहीं रुकता। आज अगर आपके पास ज्यादा धन है, तो कल किसी और के पास होगा। इसलिए इस बात का खासतौर से ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें - Chaitra Navratri 2025: कब से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्र? जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
(7).jpg)
(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
जीवन भर नहीं रहता ये गुण
सुंदरता जीवन भर आपका साथ नहीं देती, इसलिए इसपर घमंड करना बेकार है। श्रीमद्भगवद्गीता में भी श्रीकृष्ण कहते हैं कि व्यक्ति को कभी अपनी सुंदरता पर घमंड नहीं करना चाहिए, क्योंकि बाहरी सुंदरता किसी को भी केवल कुछ समय के लिए ही प्रभावित कर सकती है। वहीं अगर आपका मन सुंदर है, तो इसका प्रभाव दूसरों पर जीवनभर के लिए पड़ता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - Swapna Shastra: किसी को न बताएं अपने ये सपने, वरना फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।