विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Zodiac Signs: इन 3 राशि के लड़कों पर जल्द फिदा हो जाती हैं लड़कियां, जीवन भर देती हैं साथ

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Updated: Tue, 18 Apr 2023 12:00 PM (IST)

कन्या राशि के जातक धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। धर्म कर्म में रुचि रखते हैं। न्याय प्रिय होते हैं। इसके लिए न्याय के रास्ते पर हमेशा चलते हैं। साथ ही बेहद समझदार होते हैं। कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। बुध वाणी के कारक होते हैं।

Zodiac Signs: इन 3 राशि के लड़कों पर जल्द फिदा हो जाती हैं लड़कियां, जीवन भर देती हैं साथ
Zodiac Signs: इन 3 राशि के लड़कों पर जल्द फिदा हो जाती हैं लड़कियां, जीवन भर देती हैं साथ

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Zodiac Signs: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। इस शास्त्र के माध्यम से हिंदी पंचांग तैयार किया जाता है। साथ ही खगोलीय घटना की भी भविष्यवाणी की जाती है। इसके अलावा, ज्योतिष व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव का भी विश्लेषण करते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो राशिचक्र में 12 राशियां हैं। इनमें 3 राशियों के जातक गुणवान और मधुरभाषी होते हैं। इसी अदा पर लड़कियां जल्द फिदा हो जाती हैं। आइए जानते हैं-

मिथुन राशि

इस लिस्ट में पहले नंबर पर मिथुन राशि है। इस राशि के स्वामी बुध देव हैं। बुध देव बुद्धि और वाणी के कारक माने जाते हैं। अतः मिथुन राशि के जातक मधुरभाषी होते हैं। अपनी वाणी से किसी को आकर्षित करने में सफल होते हैं। इसके लिए मिथुन राशि के लड़कों पर लड़कियां जल्द फिदा हो जाती हैं। अगर प्रेम प्रसंग में होती हैं, तो जीवन भर साथ देती हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। धर्म कर्म में रुचि रखते हैं। न्याय प्रिय होते हैं। इसके लिए न्याय के रास्ते पर हमेशा चलते हैं। साथ ही बेहद समझदार होते हैं। कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। बुध, वाणी के कारक होते हैं। बुध शुभ स्थिति में रहने पर जातक को लाभ प्रदान करता है। ये अपनी प्रतिभा के दम पर ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। कन्या राशि के जातकों की वाणी आकर्षण का प्रमुख केंद्र बिंदु है। इसी अदा पर लड़कियां फिदा हो जाती हैं।

मीन राशि

मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और आराध्य भगवान श्रीहरि विष्णु हैं। इसके लिए मीन राशि के जातक सात्विक विचारधारा के होते हैं। धर्म और कर्म में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। गुरु का संबंध ज्ञान से होता है। इसके लिए मीन राशि के जातक गुणवान होते हैं। मीन राशि के जातक तर्क शास्त्र में दक्ष यानी प्रवीण होते हैं। कहते हैं कि मीन राशि के जातकों को बातों में कोई पराजित नहीं कर सकता है। इस गुण की वजह से लड़कियां जल्द मीन राशि के लड़कों को दिल दे बैठती हैं।

डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''