Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ganesh Chaturthi 2025 Wishes: इन संदेशों के जरिए अपनों को कहें गणेश महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं, खुश होंगे बप्पा

    Updated: Wed, 27 Aug 2025 09:06 AM (GMT+05:30)

    गणेश महोत्सव भगवान गणेश (Ganesh Chaturthi 2025 Wishes) को समर्पित है। यह बप्पा के जन्म का प्रतीक है। इस साल यह पर्व आज यानी 27 अगस्त से शुरू हो रहा है ...और पढ़ें

    Ganesh Chaturthi 2025: गणेश महोत्सव पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभ संदेश।
    Ganesh Chaturthi 2025: गणेश महोत्सव पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभ संदेश।

    HighLights

    1. गणेश महोत्सव हर साल भव्यता के साथ मनाया जाता है।
    2. यह 10 दिनों तक चलता है।
    3. यह भगवान गणेश को समर्पित है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गणेश महोत्सव का पावन पर्व आज यानी 27 अगस्त से शुरू हो रहा है। यह भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता हैं। इस दिन साधक अपने-अपने घरों में गणपति बप्पा (Ganesh Utsav WhatsApp Message) की प्रतिमा स्थापित करते हैं और दस दिनों तक उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। वहीं, इस महापर्व (Ganesh Chaturthi 2025 Wishes) को और भी ज्यादा शुभ और कल्याणकारी बनाने के लिए अपने प्रियजनों यहां दिए गए शुभ संदेश साझा करें, जो इस प्रकार हैं।

    गणेश महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं (Ganesh Chaturthi 2025 Hardik Shubhkamnaye)

    • इस शुभ पर्व पर गणेश जी आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें, जय गजानान महाराज की।
    • गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया, गणेश महोत्सव के इस शुभ अवसर पर, भगवान गणेश आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं, हैप्पी गणेश महोत्सव।
    • गणेश जी का रूप निराला, चेहरा कितना भोला भाला, जब भी आती कोई मुसीबत, वही तो है संकट हरने वाला, गणेश महोत्सव की हार्दिक बधाई।

    • गणेश महोत्सव पर आपके जीवन में सफलता और तरक्की का आगाज हो, शुभ गणेश महोत्सव।
    • इस गणेशोत्सव, गणपति बप्पा आपको सफलता का मार्ग दिखाएं, गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं।
    • गणेश जी की कृपा से आपके जीवन के सभी दुख-दर्द दूर हों और आप हमेशा खुशहाल रहें, गणेश महोत्सव की बहुत-बहुत बधाई।

    • आपका और खुशियों का, जन्म-जन्म का साथ हो, आपकी तरक्की की हर किसी की जुबान पर बात हो, जब भी कोई मुश्किल आए, तो गणपति हमेशा आपके साथ हो, गणेश महोत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं।
    • गणेश जी का आगमन, सुख, समृद्धि और शांति का प्रतीक है, यह गणेशोत्सव आपके और आपके परिवार के लिए आनंद और खुशियों से भरा हो, गणेश महोत्सव की हार्दिक बधाई।
    • शुभ लाभ और सिद्धि विनायक आपके जीवन को मंगलमय बनाएं, गणपति बप्पा मोरया।

    यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: वास्तु के अनुसार घर में गणेश जी की मूर्ति कैसे स्थापित करें?

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: कब और क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी? यहां पढ़ें पौराणिक कथाएं

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।