विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Falgun Purnima 2026: फाल्गुन पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पूरी होगी हर अधूरी इच्छा

Published: Sun, 01 Mar 2026 05:30 PM (IST)

चंद्र ग्रहण के समय पृथ्वी पर राहु का प्रभाव बहतु बढ़ जाता है। इसके लिए ग्रहण के दौरान शुभ काम ...और पढ़ें

Falgun Purnima 2026: फाल्गुन पूर्णिमा का धार्मिक महत्व

Falgun Purnima 2026: फाल्गुन पूर्णिमा का धार्मिक महत्व 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार 03 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा है। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाते हैं। साथ ही पूजा, जप-तप और दान-पुण्य करते हैं। हालांकि, फाल्गुन पूर्णिमा पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। इसके लिए सूतक भी मान्य होगा। अतः सूतक से पूर्व स्नान-ध्यान कर लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करें।

vishnu ji

धार्मिक मत है कि फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलती है। अगर आप भी लक्ष्मी नारायण जी की कृपा पाना चाहते हैं, तो फाल्गुन पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार इन चीजों का दान करें।

चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2026)

ज्योतिषियों की मानें तो फाल्गुन पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने वाला है। चंद्र ग्रहण दोपहर 03 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 06 बजकर 46 मिनट तक दिखाई देगा। वहीं, भारत में चंद्र ग्रहण शाम 06 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 46 मिनट तक दिखाई देगा।

राशि अनुसार करें दान

  • मेष राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा पर अनार, रागी और गेहूं का दान करें।
  • वृषभ राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन चावल, आटा और नमक का दान करें।
  • मिथुन राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन साबुत मूंग और धनिया का दान करें।
  • कर्क राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन चावल, शक्कर और नारियल का दान करें।
  • सिंह राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन सेब, गुड़ और मूंगफली का दान करें।
  • कन्या राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लोगों के मध्य हरी सब्जियों का वितरण करें।
  • तुला राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन जरूरतमंदों के मध्य सफेद रंग के वस्त्र का दान करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लाल रंग के कपड़े और धन का दान करें।
  • धनु राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मकई और बेसन के लड्डू का दान करें।
  • मकर राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन साबुत उड़द और सरसों के तेल का दान करें।
  • कुंभ राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन काले तिल और नीले रंग के कपड़े का दान करें।
  • मीन राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन चने की दाल, बेसन और लड्डू का दान करें।

यह भी पढ़ें- Falgun Purnima 2026: इस बार फाल्गुन पूर्णिमा क्यों मानी जा रही है बेहद खास, एक नजर समय और संयोग पर

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।