यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसान का चेहरा सब कुछ बयां कर देता है
इंसान का चेहरा सब कुछ बयां कर देता है। वशर्ते आप चेहरे के हाव-भाव, आकार और प्रतिक्रिया को समझें। भविष्य ...और पढ़ें

इंसान का चेहरा सब कुछ बयां कर देता है। वशर्ते आप चेहरे के हाव-भाव, आकार और प्रतिक्रिया को समझें। भविष्य पुराण में उल्लेखित है कि ब्रह्मा जी ने भगवान कार्तिकेय को समुद्रशास्त्र का रहस्य बताते हुए कहा था कि जिन लोगों का चेहरा पूर्णिमा के पूरे चन्द्रमा के तरह उज्जवल छवि वाला होता है वह धार्मात्मा होते हैं।
और जिनका चेहरा सूंड की आकृति का होता है वह भाग्यहीन होते हैं। ऐसे लोगों की जिंदगी संघर्ष में गुजरती है। तिकोने चेहरे वाले लोगों का शरीर पतला लेकिन ऐसे लोग बौद्धिक सोच के धनी होते हैं। रचनात्मक और गुस्सा भी अधिक आता है।
अंडाकार चेहरे के लोग आकर्षक और संतुलित होते हैं। ये खतरनाक भी हो सकते हैं लेकिन ये मानसिक रूप से कमजोर होते हैं। गोल माथे के लोग कलात्मक और रचनात्मक होते हैं, लेकिन वास्तविकता में ये व्यावहारिक नहीं होते हैं।
चौकोर चेहरा ऐसे व्यक्ति बुद्धिमान होते हैं, असमंजस में नहीं होते हैं और खुद के निर्णय स्वयं करते हैं। आयताकार चेहरे के लोग दूसरों पर प्रभाव जमाने की कोशिश करते हैं। व्यापार और राजनीति में ये लोग पारंगत होते हैं। ये लोग महत्वाकांक्षी होते हैं लेकिन कई बार ये आलसी भी होते हैं।
समतल माथा जिम्मेदार किस्म के इंसान का होता है। ये परिणाम जानते हैं और इनमें निर्णय लेने की क्षमता अधिक होती है। और चौकोर माथे वाले लोग ईमानदारी और सज्जनता की मूर्ति होते हैं।
माथे का सबसे ऊपरी हिस्सा यानी हेयरलाइन पूर्वजों के प्रति व्यक्ति की आस्था बताता है। हेयर लाइन के बाद आने वाला टॉप फोरहेड यानी ऊपरी माथा यह बताता है कि व्यक्ति कितनी यात्राएं करेगा।
यदि रेखाएं सीधी हैं, टूटी-फूटी नहीं हैं, तो जीवन में इन यात्राओं के सार्थक परिणाम मिलते हैं। इसके विपरीत यदि रेखाएं टूटी-फूटी हैं, तो सही परिणाम नहीं मिलते।
व्यक्ति को शारीरिक हानि भी उठानी पड़ सकती है। सेंट्रल फोरहेड से करियर के बारे में पता चलता है। यह यदि स्पष्ट है और वहां पर आयु के अनुरूप सीधी रेखाएं हैं, तो व्यक्ति करियर के प्रति बहुत ज्यादा उत्साही होता है।
करियर को जीवन में सर्वाधिक महत्व देता है। यदि माथा अंदर की ओर धंसा हुआ है, तो व्यक्ति करियर के प्रति उदासीन होता है।
पढ़ें अपना दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक राशिफल Daily Horoscope & Panchang एप पर. डाउनलोड करें
