Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Swapna Shastra: सावन के महीने में सपने में देखा सांप, जानिए किन बातों का मिल रहा है संकेत

    Updated: Thu, 31 Jul 2025 02:28 PM (IST)

    सावन के महीने में भगवान शिव के भक्त उनकी आराधना कर रहे हैं। सपने में सांप का दिखना स्वप्न शास्त्र में शुभ माना गया है। यह धन लाभ और जीवन की परेशानियों ...और पढ़ें

    यह आपके लिए शुभ संकेत है ।
    यह आपके लिए शुभ संकेत है ।

    HighLights

    1. सांप को मारना शत्रुओं पर विजय का प्रतीक है।
    2. सफेद सांप को देखना धन लाभ का संकेत है।
    3. हरे रंग का सांप देखना खुशखबरी लाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवान शिव का प्रिय महीना सावन चल रहा है। भोले के भक्त अपने आराध्य की पूजा उपासना कर रहे हैं। शिवलिंग पर जल चढ़ाने के साथ ही उनके गले में लिपटे सांप की भी पूजा कर रहे हैं। ऐसे में यदि वह सांप आपको सपने में दिखने लगे, तो समझ लीजिए कि यह आपके लिए शुभ संकेत है । 

    स्वप्न शास्त्र में इस बारे में काफी विस्तार से बताया गया है। दरअसल, सपनों का इंसान के जीवन से गहरा संबंध है। कई बार सपरों में हमें आने वाले समय की झलक इन संकेतों से मिल जाती है। सपने में सांप देखने से शुभ माना जाता है। 

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में सांप देखने से धन लाभ के योग बनते हैं। यह जीवन में आने वाली परेशानियों के खत्म होने का संकेत भी देता है। आइए जानते हैं कि सपने में किस तरह के सांप को देखने से मिलते हैं शुभ फल…

    यह संकेत देते हैं सपने

    सपने में हरे रंग का सांप देखना भी शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको जल्द ही कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपकी जिंदगी में कोई नया बदलाव भी आ सकता है। 

    सपने में फन उठाए हुए सांप को देखना शुभ माना जाता है। इसका अर्थ यह है कि महादेव की कृपा आप पर बनी हुई है। जल्द ही आपको शुभ समाचार मिल सकता है। 

    आपने सपने में रंग-बिरंगे सांप देखने का मतलब है कि जीवन में खुशियां आने वाली हैं। इसके साथ ही आपकी कमाई बढ़ने का भी यह संकेत दे सकता है। 

    यह भी पढ़ें- Sawan Somwar Vrat 2025: सावन सोमवार व्रत का 4 अगस्त को करें उद्यापन, तभी मिलेगा पूरा फल

    सपने में सांप को मारते हुए देखना बताता है कि जल्द ही आपके जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होने वाला है। यह सपना शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने का संकेत भी देता है।

    इसके अलावा सपने में सफेद रंग के सांप को देखना या सपने में सांप को हाथ में पकड़े हुए देखना भी शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इसका मतलब है कि आपको जल्द ही धन लाभ होने वाला है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।