Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dream Astrology: सपने में इन 4 चीजों का दिखना होता है बेहद शुभ, समझ लें जल्द आप बनेंगे अमीर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 17 Apr 2024 07:27 PM (IST)

    सपनों का आगामी जीवन से गहरा नाता होता है। ये सपने शुभ और अशुभ दोनों होते हैं। अशुभ सपनों को देख लोग डर जाते हैं। उनके मन में डर समा जाता है कि शायद उन ...और पढ़ें

    Dream Astrology: सपने में इन 4 चीजों का दिखना होता है बेहद शुभ, समझ लें जल्द आप बनेंगे अमीर
    Dream Astrology: सपने में इन 4 चीजों का दिखना होता है बेहद शुभ, समझ लें जल्द आप बनेंगे अमीर

    HighLights

    1. स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में उल्लू देखना बेहद शुभ होता है।
    2. सपने में आम का बगीचा देखना भी मंगलकारी होता है।
    3. जगत के पालनहार भगवान विष्णु की सवारी गरुड़ हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Dream Astrology: सनातन धर्म में स्वप्न शास्त्र का विशेष महत्व है। इस शास्त्र के माध्यम से विभिन्न प्रकार के सपनों के बारे में पूरी जानकारी मिलती है। सपनों का आगामी जीवन से गहरा नाता होता है। ये सपने शुभ और अशुभ दोनों होते हैं। अशुभ सपनों को देख लोग डर जाते हैं। उनके मन में डर समा जाता है कि शायद उनके साथ जल्द ही कुछ गलत होने वाला है। हालांकि, कई सपने अमीर बनने के संकेत होते हैं। इन सपनों को देखने का मतलब होता है कि निकट भविष्य में आप धनवान बन सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि किसी माध्यम से आपकी आमदनी बढ़ सकती है। आइए, इन शुभ सपनों के बारे में जानते हैं-    

    यह भी पढ़ें: हनुमान जी की पूजा करने से क्यों कम होता है साढ़े साती और ढैय्या का प्रभाव

    1. उल्लू

    स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में उल्लू देखना बेहद शुभ होता है। इस सपने का मतलब धन लाभ होता है। उल्लू धन की देवी मां लक्ष्मी की सवारी है। अतः सपने में उल्लू देखने पर धन लाभ के प्रबल योग बनते हैं। समझ लें आपकी किस्मत जल्द बदल सकती है।

    2. अलमारी

    सपने में अलमारी देखना भी बेहद शुभ होता है। जानकारों की मानें तो सपने में अलमारी देखने का मतलब है कि धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर बरसने वाली है। उनकी कृपा से धन संबंधी सभी परेशानी दूर हो जाएगी। साथ ही आय में अचानक से वृद्धि होगी।

    3. आम का बगीचा

    सपने में आम का बगीचा देखना भी मंगलकारी होता है। इस सपने का संबंध भी धन लाभ से होता है। अगर आप सपने में आम के बगीचे में टहल रहे हैं, तो समझ लें कि जल्द ही आप अमीर बनने वाले हैं। आम के बगीचे का सपना विरलय ही किसी व्यक्ति को दिखता है।  

    खबरें और भी

    4. गरुड़

    जगत के पालनहार भगवान विष्णु की सवारी गरुड़ हैं। सपने में गरुड़ देखना बेहद शुभकारी माना जाता है। इस सपने का मतलब है कि जल्द आप धनवान बनने वाले हैं। अगर सपने में आपको गरुड़ दिखता है, तो समझ लें कि धन की देवी और जगत के पालनहार भगवान विष्णु की विशेष कृपा आप पर बरसने वाली है।

     

    यह भी पढ़ें: नरक का दुख भोगकर धरती पर जन्मे लोगों में पाए जाते हैं ये चार अवगुण

    डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '