Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mithun Sankranti 2024: मिथुन संक्रांति पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 10 Jun 2024 03:59 PM (IST)

    धार्मिक मत है कि संक्रांति तिथि पर सूर्य देव की पूजा-उपासना करने से आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है। साथ ही सभी प्रकार के शारीरिक और मानसिक दुख भ ...और पढ़ें

    Mithun Sankranti 2024: मिथुन संक्रांति पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान
    Mithun Sankranti 2024: मिथुन संक्रांति पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान

    HighLights

    1. संक्रांति तिथि पर स्नान-ध्यान, पूजा, जप-तप और दान-पुण्य किया जाता है।
    2. सूर्य देव की उपासना करने से व्यक्ति को कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है।
    3. ज्योतिष कुंडली में सूर्य मजबूत करने के लिए भगवान भास्कर की पूजा करने की सलाह देते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mithun Sankranti 2024: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 15 जून को मिथुन संक्रांति है। इस दिन सूर्य देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। सनातन धर्म में संक्रांति तिथि पर स्नान-ध्यान, पूजा, जप-तप और दान-पुण्य किया जाता है। इस दिन सूर्य उपासना करने से न केवल करियर और कारोबार को नया आयाम मिलता है, बल्कि आरोग्य जीवन का वरदान भी प्राप्त होता है। साथ ही त्वचा संबंधी परेशानियों से भी निजात मिलती है। अतः साधक संक्रांति तिथि पर गंगा स्नान करते हैं। सुविधा न होने पर गंगाजल युक्त पानी से स्नान-ध्यान करते हैं। इसके बाद सूर्य उपासना करते हैं। अगर आप भी सूर्य देव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो मिथुन संक्रांति पर स्नान-ध्यान, पूजा, जप-तप के बाद राशि अनुसार दान अवश्य करें

    यह भी पढ़ें: कब और कैसे हुई धन की देवी की उत्पत्ति? जानें इससे जुड़ी कथा एवं महत्व


    राशि अनुसार दान

    • मेष राशि के जातक मिथुन संक्रांति पर मसूर की दाल का दान करें।
    • वृषभ राशि के जातक मिथुन संक्रांति पर चावल और चीनी का दान करें ।
    • मिथुन राशि के जातक मिथुन संक्रांति पर साबुत मूंग और हरी सब्जियों का दान करें।
    • कर्क राशि के जातक सूर्य देव की कृपा पाने के लिए नमक का दान करें।
    • सिंह राशि के जातक मिथुन संक्रांति पर विष्णु चालीसा का दान करें।
    • कन्या राशि के जातक मिथुन संक्रांति पर राहगीरों को गन्ने का रस पिलाएं।
    • तुला राशि के जातक मिथुन संक्रांति पर दूध और दही का दान करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक मिथुन संक्रांति पर गुड़ और मसूर दाल का दान करें।
    • धनु राशि के जातक मिथुन संक्रांति पर केसर मिश्रित दूध राहगीरों को पिलाएं।
    • मकर राशि के जातक मिथुन संक्रांति पर काले तिल और उड़द की दाल का दान करें।
    • कुंभ राशि के जातक मिथुन संक्रांति पर चमड़े के चप्पल, जूते और छाते का दान करें।
    • मीन राशि के जातक मिथुन संक्रांति पर राहगीरों के मध्य पके केले और बेसन के लड्डू वितरित करें।

    यह भी पढ़ें: आखिर किस वजह से कौंच गंधर्व को द्वापर युग में बनना पड़ा भगवान गणेश की सवारी?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।